scriptविधायक के घर पहुंचे मदद की गुहार लेकर तो जनदर्शन में शैलेश ने दिया उचित सहायता का आश्वासन | bilaspur mla shailesh pandey jandarshan | Patrika News

विधायक के घर पहुंचे मदद की गुहार लेकर तो जनदर्शन में शैलेश ने दिया उचित सहायता का आश्वासन

locationबिलासपुरPublished: Jul 26, 2019 03:21:02 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

विधायक शैलेष पांडेय जनदर्शन में लोगों की समस्या सुनी और उन्हें जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया

bilaspur mla shailesh pandey jandarshan

विधायक के घर पहुंचे मदद की गुहार लेकर तो जनदर्शन में शैलेश ने दिया उचित सहायता का आश्वासन

बिलासपुर। शुक्रवार को जनदर्शन में शहर के विभिन्न हिस्सों से आये लोगों ने मदद की गुहार लगाई। लोगों की समस्याओं को सुनने शहर के विधायक शैलेश पांडेय उपस्थित थे जिन्होंने आये हुए लोगों की समस्या सुनी और उन्हें जल्द से जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। (shailesh pandey congress)
bilaspur mla <a  href=
shailesh pandey y jandarshan” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/26/6_1_4891542-m.jpg”>जनदर्शन का यह कार्यक्रम विधायक शैलेश के वेयरहाउस रोड स्थित सरकारी क्वार्टर में रखा गया था जिसमें लगभग 40 से 50 प्रार्थी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। किसी ने फीस माफ़ी को लेकर बातें कही तो कोई अपने राशन कार्ड से जुडी समस्याओं पर विधायक से बोला। शैलेश पांडेय ने सभी की समस्याओं को सुना और उचित मदद प्रदान करने की बात कही। (shailesh pandey chhattisgarh)

ट्रेंडिंग वीडियो