script

शहर को बढ़ाने निगम ने शुरू की तैयारी, सीमा वृद्धि के लिए ऐसा है बिलासपुर का प्लान

locationबिलासपुरPublished: Aug 06, 2019 12:47:12 pm

Submitted by:

Saurabh Tiwari

नए क्षेत्रों के लिए निगम भी तैयार, फिट कर लिया सेटअप का गुनाभाग, बनाएंगे 10 जोन (bilaspur nagar nigam)
 

bilaspur nagar nigam expansion

शहर को बढ़ाने निगम ने शुरू की तैयारी, सीमा वृद्धि के लिए ऐसा है बिलासपुर का प्लान

बिलासपुर. निगम क्षेत्र की सीमा वृद्धि को लेकर नगर निगम की गुप्त तैयारी आरंभ हो गई है। कहा यह जा रहा है कि सभी विषयों को लेकर प्रेजेंटेशन बनाया जा रहा है। (bilaspur nagar nigam) इसे सीएम के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जैसे ही ये प्रेजेंटेशन सीएम को भाता है उसे केबिनेट की बैठक में रखा जाएगा और सीमा विस्तार को जमीनी स्तर पर हरी मिल जाएगी। जो जानकारी छनकर सामने आ रही है उसके अनुसार नगर निगम की सीमा बढऩे के साथ-साथ जोन कार्यालय की संख्या बढ़ाने की तैयारी पहली है। (bilaspur municipal corporation) वर्तमान में 4 जोन हैं उसे बढ़ाकर 10 जोन किया जाएगा। इसके लिए स्टाफ भी बढ़ाया जाएगा। जोन कार्यालय बनने से आम जनता को लाभ होगा। छोटे छोटे कार्य के लिए नगर निगम के मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा।
READ MORE – इस वजह से तीन डॉक्टरों की क्लीनिक हो गई सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

नगर निगम की सीमा बढ़ाने के लिए 18 गांव को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा दावा आपत्ति मंगाई जा रही है। दावा आपत्ति को शासन को भेजा जाएगा। (cg nagar nigam) इसके बाद सीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को केबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कांग्रेस की सरकार चाहेगी तो हर काम तय समय में पूरा हो सकता है। सीमा बढ़ाने की कार्यवाही काफी तेजी हो रही है। अफसरों द्वारा पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। दावा आपत्ति को शासन को भेज दिया जाएगा। इसके बाद सीएम के सामने प्रजेटेंशन किया जाएगा। प्रजेटेंशन के लिए आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। (bilaspur ward name list) ननि के अधिकारी का कहना है कि सीमा बढ़ाने पूरा दारोमदार सरकार के ऊपर है। वो चाहेगी तो नगरीय निकाय चुनाव के लिए आचार सहिता के पहले सारी प्रक्रिया को पूरी कर सकती है। अगर इसमें लेटलतीफा हुई तो चुनाव को आगे बढाय़ा जा सकता है।
READ MORE – बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस की हो गई ट्रैक चेकर मशीन से टक्कर, इस वजह से हुआ हादसा

ऐसे बढ़ाएंगे जोन
तिफरा नगर पालिका को एक जोन बनाया जा सकता है। दूसरा जोन सिरगिट्टी नगर पंचायत को बनाया जाएगा। इसके अलावा देवरीखुर्द और राजकिशोर नगर मोपका, मंगला व कोनी व उसलापुर में जोन कार्यालय खुल सकता है। इसके अलावा सकरी नगर पंचायत को भी एक जोन बनाया जा सकता है। वर्तमान में चार जोन है लेकिन यहां अधिकारी नहीं बैठते हैं। 6 जोन बढ़ाने की प्रक्रिया चल रही है।
जोन से ये होगा फायदा
जोन कार्यालय में स्टाफ का पूरा सेटअप देना पड़ेगा। यहां कार्यपालन यंत्री या उपायुक्त प्रभारी रहेगा। सब इंजीनियर के अलावा भवन अधिकारी, जल विभाग का पूरा काम काज ,स्ट्रीट लाइट से लेकर साफ सफाई सहित क्षेत्र के छोटे छोटे कार्य वही से होगा टैक्स भी पटेगा।
READ MORE – नहीं देखि होगी कभी ऐसी तलवारबाज़ी, राज्य के ये होनहार हुए चयनित

स्टाफ बढ़ाना पड़ेगा
सीमा बढऩे के बाद नगर निगम को स्टाफ भी बढाना पड़ेगा। इंजीनियर ,सब इंजीनियर के अलावा अन्य अधिकारी कर्मचारी बढ़ाना पड़ेगा। नगर निगम के अफसरों का है कि जल विभाग, बाजार विभाग ,राजस्व विभाग व सफाई विभाग ठेके पर चल रहा है इनके स्टाफ को इधर उधर एडजेस्ट किया गया है। इसलिए बड़े पदों पर ही कमी होगी।
इसके लिए कोई तैयारी नहीं है
जिन गावों को नगर निगम में शामिल किया जाएगा वहां तत्कालीक तौर पर कोई काम नहीं हो पाएगा। चुनाव के पहले इन गावों को शामिल किया गया तो चुनाव के बाद ही नगर निगम यहां काम करना शुरू करेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो