scriptचाकू की नोंक पर दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने ऐसे बचाई आबरू कि भाग खड़ा हुआ आरोपी | bilaspur news : The attempt of misbehavior at the knife point | Patrika News

चाकू की नोंक पर दुष्कर्म का प्रयास, महिला ने ऐसे बचाई आबरू कि भाग खड़ा हुआ आरोपी

locationबिलासपुरPublished: Jul 10, 2017 12:44:00 pm

Submitted by:

Kajal Kiran Kashyap

गांव में रहने वाला प्रदीप सांडा घर में घुस गया। वह चाकू की नोक पर महिला से जबरदस्ती करने लगा

Rape

Rape

बिलासपुर. रतनपुर थानांतर्ग ग्राम चोरहा देवरी में शनिवार रात एक युवक ने घर घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। रतनपुर पुलिस के अनुसार, ग्राम चोरहादेवरी निवासी में 27 वर्षीय एक महिला गर्भवती मामी की सेवा करने गांव आई थी।

शनिवार रात वह घर में सो रही थी। तभी गांव में रहने वाला प्रदीप सांडा घर में घुस गया। वह चाकू की नोक पर महिला से जबरदस्ती करने लगा। शोर मचाने पर जाने से मारने की धमकी दी। महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर शोर मचाया। इससे परिजनों की नींद खुल गई, और आरोपी फरार हो गया। रविवार सुबह पीडि़ता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

READ MORE : यूथ इंटक ने स्टेशन में पूर्व सांसद की मुंह पर मल दी स्याही, देखिए विडियो

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार :  कोटा थानांतर्गत ग्राम भुंडा में शनिवार को एक युवक ने 9 साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर लेजाकर दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोटा पुलिस के अनुसार, 9 वर्षीय कक्षा 5 वीं की छात्रा घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में रहने वाला सूरज पिता साधेलाल कुर्रे (18) उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। देर शाम परिजन मजदूरी कर घर लौटे तो पीडि़ता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। परिजनों ने रविवार को घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

READ MORE : बच्चे को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी पत्नि, पति ने आधी रात में जाकर किया ये हाल, देखिए विडियो

महिला से छेड़खानी, अपराध दर्ज : बिल्हा थानांतर्गत ग्राम गोढ़ी में महिला से घर घुसकर छेड़खानी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। बिल्हा पुलिस के अनुसार, गांव की 25 वर्षीय महिला शनिवार रात घर पर अकेली थी। तभी गांव का राजू वर्मा उसके घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। महिला ने घटना की रिपोर्ट बिल्हा थाने में दर्ज कराई।

घर घुसकर किशोरी से छेड़खानी : सिरगिट्टी थानांतर्गत तिफरा में शनिवार रात युवक ने घर घुसकर किशोर से छेड़खानी कर दी। सिरगिट्टीभ् पुलिस के अनुसार, तिफरा निवासी रामकिशुन साहू शनिवार रात एक किशोरी के घर में घुस गया था। सोते समय उसने किशोरी के साथ छेड़खानी की। परिजन आहट सुनकर नींद से जाग गए। उन्होंने रामकिशुन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को भादवि की धारा 354, 452, व पास्को एक्ट की धारा 7, 8 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो