बिलासपुर. जरहाभाठा के ओमनगर में एक मोपेड जली हुई हालत में मिली है। यहां के रहवासियों ने सुबह जली हुई हालत में मोपेड को देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक ओमनगर जरहाभाठा वार्ड क्रमांक 9 में लिटिल फ्लॉवर स्कूल के पास रामा के प्लाट में एक मोपेड जली हुई हालत में मिली। यह गाड़ी किस की है। इसके बारे में पता नहीं चला है। सुबह रहवासियों ने इसे देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।