scriptलोकसभा टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस के इन नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा, दावेदार हर जगह लगा रहे ताकत | BJP and congress leaders reach delhi for loksabha ticket | Patrika News

लोकसभा टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस के इन नेताओं ने दिल्ली में डाला डेरा, दावेदार हर जगह लगा रहे ताकत

locationबिलासपुरPublished: Mar 18, 2019 05:28:58 pm

Submitted by:

कांग्रेस ने प्रदेश की11 में से 5 सीटों के टिकट घोषित किए,भाजपा में मंथन जारी

patrika

political parties,candidates,code of conduct,Youth voters,Lok Sabha Elections 2019,

बिलासपुर. लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर दिल्ली की दौड़ जारी है, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से उम्मीद लगाए भाजपा और कांग्रेस के दर्जन भर उम्मीदवार वहीं डेरा डाले हुए हैं, तो कसमकस बढऩे से कुछ लोग यहां से रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं।
आम चुनाव में टिकट को लेकर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार अपने-अपने दल में जोर आजमाइश और दिल्ली की दौड़ लगा रहे हैं। दोनों प्रमुख दलों के करीब दर्जन भर से अधिक नेता टिकट की आस में दिल्ली में डेरा डालकर अपने -अपने वरिष्ठ नेताओं के चक्कर लगा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से कांग्रेस ने 5 सीटों बस्तर, सरगुजा, रायगढ, जांजगीर और कांकेर की टिकट फाइनल होने के बाद अब राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत 6 सीटों पर सबकी नजर है।
बिलासपुर में दोनों दलों से जुड़े नेता लगातार दिल्ली में बैठे नेताओं से संपर्क कर टोह ले रहे हैं कि बिलासपुर और रायपुर लोकसभा के टिकट की क्या स्थिति है। कुछ निराश होकर लौट आए तो कुछ वहां के हालात की खबर लेने के बाद फिर से दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं।
ये डटे हैं दिल्ली में
कांग्रेस से: कांग्रेस से पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी, कांग्रेस नेत्री जयश्री शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से
प्रत्याशी रहे राजेंद्र शुक्ला, पूर्व पार्षद विष्णु यादव और जयंत मनहर अभी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।
भाजपा से: भारतीय जनता पाटीै से बिलासपुर लोकसभा के लिए बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सासंद लखनलाल साहू, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रभारी और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश प्रवक्ता भूपेद्र सवन्नी दिल्ली में टिकट के लिए जोर आजमाईश करने लगे हुए हैं।
पिछले 22 साल से भाजपा का कब्जा
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 22 -23 साल से भाजपा का प्रतिनिधित्व है, 1996 में पूर्व मंत्री और मुंगेली से विधायक पुन्नूलाल मोहले बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद बने। इसके बाद उन्होंने यहां से सन् 1998, 1999, 2004 तक चार चुनावों में लगातार इस सीट से प्रतिनिधित्व किया। उनके विधानसभा जाने के बाद सन् 2009 में यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव सांसद रहे। 2014 में इस सीट से भाजपा ने लखनलाल साहू को चुनाव मैदान में उतारा उन्होंने कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे पूर्व सांसद करूणा शुक्ला से 1 लाख 76 हजार 436 मतों से जीत हासिल की वे वर्तमान में यहां से सांसद हैं।
…और लौट आए दीपक
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मूलचंद खंडेलवाल खेमे से दावेदारी कर रहे उनके पुत्र दीपक खंडेलवाल ने भी दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ डेरा डाल रखा था। उन्होंने संघ और भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से भेंट कर उन्हें अपनी दावेदारी से अवगत कराया। रविवार की रात वे रायपुर लौट आए।

ट्रेंडिंग वीडियो