बिलासपुर

कार्यकर्ताओं में जोश भरने आ रहे हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यक्रम स्थल पर हो रहा इंतजार दोपहर 2.30 बजे पहुंचने की संभावना

सत्ता के फाइनल का खेला जा रहा है आखिरी ओवर, छत्तीसगढ़ फतह के लिए प्रदेश में स्टार प्रचारकों की धमाचौकड़ी जारी है।

बिलासपुरApr 18, 2019 / 01:34 pm

BRIJESH YADAV

तखतपुर क्षेत्र में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंध इंतजाम
बिलासपुर. सत्ता के फाइनल का आखिरी ओवर खेला जा रहा है। छत्तीसगढ़ फतह के लिए प्रदेश में स्टार प्रचारकों की धमाचौकड़ी जारी है। प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस दोनों बड़ी पार्टियों द्वारा प्रतिदिन स्टार प्रचारकों को हवाई मार्ग से प्रदेश में उतारा जा रहा है। वोट के लिए आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।
गुरूवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तखतपुर क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। यहां स्कूल ग्राऊंड में बैठकर कार्यकर्ता उनका इंतजार कर रहे हैं। करीब 2.30 बजे उनके यहां पहुंचने की संभावना है। अमित शाह कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंध इंतजाम किए गए है। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उमा भारती और भाजपा के कई दिग्गज आ चुके हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा लगातार स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी लगातार कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।

Home / Bilaspur / कार्यकर्ताओं में जोश भरने आ रहे हैं बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, कार्यक्रम स्थल पर हो रहा इंतजार दोपहर 2.30 बजे पहुंचने की संभावना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.