scriptभाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज | Criminal Case on Board President of BJP | Patrika News

भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ अपराध दर्ज

locationबिलासपुरPublished: Mar 14, 2018 01:26:28 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

रिपोर्ट लिखाने के लिए भकोली अपनी मां के साथ कोटा थाने पहुंचा। लेकिन डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।

koni thana
बिलासपुर . गनियारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन साथियों ने नेवरा के एक युवक का रास्ता रोककर बेल्ट, राड व लोहे के पाइप पिटाई कर दी। कोटा थाना प्रभारी द्वारा भाजपाई के कहने पर रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इसकी शिकायत युवक ने एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा से की। अर्चना झा के आदेश पर कोटा पुलिस ने मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर साथी प्रताप सिंह ठाकुर, पप्पू सिंह ठाकुर व ददद् राम साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। कोटा थानांतर्ग ग्राम नेवरा का भकोली यादव पिता शिव कुमार यादव 8 मार्च को सुबह 11 बजे अपनी मां के साथ खेत में काम करने जा रहा था। करुवाइन माई मंदिर के पास मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर साथी प्रताप सिंह ठाकुर, पप्पू सिंह ठाकुर व ददद् राम साहू द्वारा रास्ता रोककर अश्लील गालियां दी गईं। विरोध करने पर आरोपियों ने भकोली को बुरी तरह पीटा। बीच बचाव में आई उसकी मां के साथ भी झूमाझटकी व गाली गलौज कर दी। मारपीट में भकोली के नाक, कान, बाये आंख, दोनों हाथ के भुजाओं और पीठ में गंभीर चोंटे आई। रिपोर्ट लिखाने के लिए भकोली अपनी मां के साथ कोटा थाने पहुंचा। लेकिन डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। भकोली ने बताया, कि उल्टे उसी के ख्खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया। आरोपियों द्वारा पुलिस में रिपोर्ट लिखाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। भकोली ने इसकी शिकायत भकोली ने एडीशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा से की। अर्चना झा के निर्देश पर कोटा थाना में गनियारी भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ठाकुर सहित प्रताप सिंह ठाकुर,पप्पू सिंह ठाकुर, ददद् राम साहू के खिलाफ धारा 294,506,323,34के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
मारपीट की मिली शिकायत : कोटा थाना क्षेत्र से मारपीट करने की शिकायत मिली थी। थाना प्रभारी को मामले में जुर्म दर्ज करने का निर्देश दिया था। उनके द्वारा बताया गया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया गया है।
अर्चना झा, एडिशनल एसपी, ग्रामीण
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो