scriptभाजपा के स्टार प्रचारक योगी, ड्रीम गर्ल हेमा सभा करने आएंगे बिलासपुर | BJP's star campaigner Yogi, Dream Girl will attend Hema House | Patrika News

भाजपा के स्टार प्रचारक योगी, ड्रीम गर्ल हेमा सभा करने आएंगे बिलासपुर

locationबिलासपुरPublished: Oct 23, 2018 11:49:53 am

Submitted by:

Amil Shrivas

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और फिल्म स्टार हेमा मालिनी भी बिलासपुर में प्रचार करने के लिए आएंगे।

election 2018

भाजपा के स्टार प्रचारक योगी, ड्रीम गर्ल हेमा सभा करने आएंगे बिलासपुर

बिलासपुर. विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय किया जा रहा है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत फिल्म स्टार हेमामालिनी और राष्ट्रीय नेताओं के यहां आने की खबर है। 12 से 15 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की उम्मीद है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार और सभा के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची तय की है। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और फिल्म स्टार हेमा मालिनी भी बिलासपुर में प्रचार करने के लिए आएंगे। हालाकि अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।
election 2018
IMAGE CREDIT: patrika
दीपावली के बाद 12 से 15 नवंबर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर आगमन हो सकता है। हालाकि अभी कार्यक्रम तय नही हुआ है। इसके अलावा बिलासपुर संभागीय मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, व राष्ट्रीय नेताओं के आने के भी संकेत हैं। भाजपा जिला संगठन के पदाधिकारियों की मानें तो स्टार प्रचारकों में अभी प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और फिल्म स्टार की सभा शामिल है।

कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं : फिलहाल प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना है। संभवत: दीपावली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर आगमन हो सकता है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेता भी आएंगे। लेकिन अभी तक किसी का फाइनल कार्यक्रम नहीं आया है।
रजनीश सिंह, जिला भाजपाध्यक्ष
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो