script34 हजार 55 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी, सात सौ छियासी से अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया | Bought more than 34 thousand 55 quintals of paddy | Patrika News

34 हजार 55 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी, सात सौ छियासी से अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया

locationबिलासपुरPublished: Dec 03, 2020 06:23:26 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर ने बुधवार को मस्तूरी विकासखंड के ग्राम धनिया, लोहर्सी एवं जोंधरा में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया । चंद्राकर ने अनेक धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया ।

34 हजार 55 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी, सात सौ छियासी से अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया

34 हजार 55 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी, सात सौ छियासी से अधिक किसानों ने धान का विक्रय किया

बिलासपुर. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दूसरे दिन सात सौ छियासी किसानों ने 34 हजार 55 क्विंटल से अधिक के धान का विक्रय किया। अपेक्स बैंक के चेयरमैन व पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर ने बुधवार को लोहर्सी और जोंधरा में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया। आदर्श धान खरीदी केंद्र सेंदरी का कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने निरीक्षण किया। इस दौरान धान की नमी,गुणवत्ता समेत अनेक जानकारी ली।

जिले में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हुई है। दो दिनों में 1742 किसानों ने 73 हजार 55 क्विंटल बीस किलोग्राम धान का विक्रय किया है। पहले दिन 996 किसानों ने करीब 39 हजार क्विंटल धान का विक्रय किया था। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर ने बुधवार को मस्तूरी विकासखंड के ग्राम धनिया, लोहर्सी एवं जोंधरा में धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया । चंद्राकर ने अनेक धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया । लोहर्सी के कार्यक्रम में विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, कांगे्रस के प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिला कांगे्रस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी उपस्थित थे।

मित्तर ने किया सेंदरी केंद्र का निरीक्षण

कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने बिल्हा विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र सेंदरी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी एवं शासन द्वारा तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए । इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को टोकन जारी करने की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करते हुए उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

नमी व गुणवत्ता देखी

उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान की गुणवत्ता का परीक्षण किया। धान में नमी के प्रतिशत की जांच मापक यंत्र से की। निर्माणाधीन चबूतरों का जल्द निर्माण करने एवं फड़ में रखे जाने वाले बोरों के बीच पर्याप्त जगह रखने के निर्देश दिए । कलेक्टर ने बारदानों की उपलब्धता की भी जानकारी ली। बारदानों की जांच कर पुराने फटे बारदाने मिलर्स को वापस कर दें। स्टैगिंग, कैप कव्हर की भी जानकारी लेते हुए यह कार्य व्यवस्थित रूप से करने को कहा।

किसानों को असुविधा न हो

कलेक्टर ने समिति प्रबंधक से कहा कि धान बेचने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने एसडीएम को सतत रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवेन्द्र पटेल, खाद्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

6 गांवों के 926 किसानों का पंजीयन

सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक विनोद सिंह क्षत्री ने बताया कि समिति में ग्राम सेंदरी, रमतला, कछार, गतौरी,अमतरा एवं नवगवां 6 गांवों के 926 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों के धान का रकबा 1 हजार 46 हेक्टेयर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो