scriptप्यार के नाम पर दो साल तक प्रेमी करता रहा दुष्कर्म और जब शादी की बात आई तो दूसरी लड़की से कर ली सगाई फिर… | Boyfriend Raped for two years | Patrika News

प्यार के नाम पर दो साल तक प्रेमी करता रहा दुष्कर्म और जब शादी की बात आई तो दूसरी लड़की से कर ली सगाई फिर…

locationबिलासपुरPublished: Nov 13, 2019 12:51:12 pm

Submitted by:

Murari Soni

Boyfriend Raped: सरकंडा थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

gang rape with a young girl by boyfriend

युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर किया बलात्कार, बाद में दूसरी युवती से की सगाई

बिलासपुर. बलौदा बाजार के 1 गांव में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले युवक ने 2 वर्ष तक दैहिक शोषण किया। शादी से मुकरते हुए आरोपी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सरकंडा पुलिस के अनुसार बलौदा बाजार कसडोल अंतर्गत 1 गांव में रहने वाली 27 वर्षीय युवती बसंत विहार के पास किराये के मकान में रहकर पीएससी की कोचिंग कर रही थी। जून 2017 में युवती की मुलाकात पुराना बस स्टैण्ड स्थित 1 कोचिंग में सिरगिट्टी निवासी किशन सिंह पिता चैतराम ठाकुर से हुई थी। किशन ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया।
अक्टूबर 2019 तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला। अचानक किशन के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी लड़की से तय कर दी। किशन को युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। रविवार 10 नवंबर को उसने परिजनों द्वारा पसंद की गई लड़की से सगाई कर ली।
सगाई कर लेने की जानकारी मिलने पर पीडि़ता ने किशन के घर जाकर सगाई तोड़कर उससे शादी करने की बात कही। किशन और उसके परिजन मुकर गए। पीडि़ता ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो