scriptदुल्हन को रास नही आया दूल्हा दस दिन किसी तरह काटे 11 वें दिन दे दी जान | Bride hanged In Bilaspur Chhattisgarh | Patrika News

दुल्हन को रास नही आया दूल्हा दस दिन किसी तरह काटे 11 वें दिन दे दी जान

locationबिलासपुरPublished: Apr 30, 2019 02:10:59 pm

Submitted by:

Murari Soni

हांथों की मेंहदी का रंग भी फीका नहीं हुआ था, कि नई नवेली दुल्हन ने लगा ली फांसी

Bride hanged In Bilaspur Chhattisgarh

दुल्हन को रास नही आया दूल्हा दस दिन किसी तरह काटे 11 वें दिन दे दी जान

.पति नहीं था पसंद, शादी के 10 दिनों बाद लगा ली ने फांसी

बिलासपुर पत्रिका. पति को पसंद नहीं करने वाली नवविवाहिता ने शादी के 10 दिनों के बाद सोमवार सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना रतनपुर थानांतर्गत गा्रम बेलतरा में हुई। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। बेलतरा निवासी सुनेन्द्र मरावी पिता मनहरण मरावी का विवाह 17 अप्रैल को कोरबा के पाली अंतर्गत ग्राम राहा निवासी पुनीता मरावी से हुआ था। शादी के बाद से वह ससुराल में रह रही थी।
शादी के बाद वह पति को पसंद नहीं करने की बात ससुराल वालों और अपने परिजनों से कही थी। 26 अप्रैल को परिजनों ने ग्राम बेलतरा पहुंच कर उसे समझाइश दी। सोमवार सुबह वह दिशा मैदान के लिए घर से निकली और खेत में नायलोन की रस्सी से परसा पेड़ पर फांसी लगा ली। गांव मे रहने वाले रामखिलावन ने उसकी लाश फांसी के फंदे पर देखी। नई नवेली दुल्हन द्वारा फांसी लगाने की खबर गांव में आग की तरह फैली।
देखते ही देखते मौके पर पूरा गांव एकत्रित हो गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव परीक्षण किया और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस वारदात के दोनों परिवारों की खुशियां छिन गईं हैं। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो