scriptजिला अस्पताल में बनेगी बर्न यूनिट सिम्स में बढ़ाए जाएंगे 10 और बिस्तर | Burn units will be increased to cims 10 and bed | Patrika News

जिला अस्पताल में बनेगी बर्न यूनिट सिम्स में बढ़ाए जाएंगे 10 और बिस्तर

locationबिलासपुरPublished: Aug 04, 2018 08:35:57 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

बर्न यूनिट बनाने के लिए साल भर पहले शासन द्वारा 40 लाख रुपए दिए गए थे।

Cims
बिलासपुर. पुराना बस स्टैंड स्थित जिला अस्पताल में जल्द ही बर्न यूनिट की स्थापना होगी। इसके लिए राज्य शासन ने 40 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी है। यह राशि जीवन दीप समिति के पास पिछले एक साल से पड़ी है। लेकिन जगह नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा था। वहीं सिम्स की बर्न यूनिट को अत्याधुनिक बनाने के लिए राज्य शासन से 1 करोड़ की स्वीकृति मिली है। सिम्स में 20 बेड के बर्न यूनिट को बढ़ाकर 30 बेड का किया जाएगा। आग से झुलसे मरीजों के इलाज के लिए अब जिला अस्पताल में भी बर्न यूनिट की स्थापना होने जा रही है। प्रथम चरण में 7 बिस्तर का वार्ड बनाया जाएगा। इसमें इलाज से संबंधित सारी मशीनें रखी जाएंगी। बर्न यूनिट बनाने के लिए साल भर पहले शासन द्वारा 40 लाख रुपए दिए गए थे। लेकिन जगह नहीं होने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया जा रहा था। अब चूंकि जिला अस्पताल के पीछे 100 बिस्तर का मदर एंड चिल्ड्रन अस्पताल बनकर तैयार हो गया है। यहां जिला अस्पताल के पांच वार्डों को शिफ्ट किया जाएगा। इससे खाली हुए स्थान को रेनोवेट करके बर्न यूनिट बनाने जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया, बर्न यूनिट के लिए सेटअप की मांग शासन की गई है, जल्द ही इसकी भी स्वीकृति मिल जाएगी।

वर्षों पुराने सिम्स के बर्न यूनिट की सुधरेगी हालत : सिम्स का बर्न यूनिट काफी पुराना है। सिम्स की स्थापना के बाद एमसीआई के मापदंड के आधार पर प्रबंधन द्वारा इसे 20 वार्ड का बर्न यूनिट बनाया गया। इसमें सुविधाओं का भारी अभाव है। अब 1 करोड़ रुपए खर्च करके इसका नवीनीकरण के साथ ही यहां आधुनिक संसाधन जुटाए जाएंगे। इस पर खर्च होने वाली राशि में 70 लाख रुपए केंद्र व 30 लाख रुपए राज्य शासन देगी। केंद्र सरकार की टीम यहां निरीक्षण कर चुकी है। सिम्स के अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमणेश मूर्ति ने बताया, वर्तमान में जहां बर्न यूनिट है उसे विस्तार किया जाएगा। 10 बेड और बढ़ाया जाएगा। यहां ड्रेसिंग के लिए आधुनिक मशीनें लाई जाएंगी। संक्रमण को रोकने के लिए नई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सहायक प्राध्यापक ओपी राज को ट्रेनिंग दिलाई जा चुकी है।
अस्पताल भवन में ही बनेगा यूनिट : जिला अस्पताल में बर्न यूनिट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए 40 लाख रुपए मिल गए हैं। जगह नहीं होने के कारण यूनिट नहीं बनाया जा रहा था। अब अस्पताल के पांच वार्ड नए भवन में शिफ्ट होने वाले हैं। उसी की जगह पर बर्न यूनिट की स्थापना की जाएगी।
डॉ. एसएस भाटिया, सिविल सर्जन जिला अस्पताल
20 से बढ़ाकर 30 बेड करेंगे : सिम्स के बर्न यूनिट को 20 बेड से बढ़ाकर 30 बेड का किया जाएगा। इसके लिए आधुनिक मशीनें आएंगी। केंद्र सरकार की टभ्ीम यहां निरीक्षण कर चुकी है। बर्न यूनिट बनाने में में लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
डॉ. रमणेश मूर्ति, अस्पताल अधीक्षक सिम्स
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो