scriptपुलिस कर्मी से भिड़ गया आदतन अपराधी, पुलिस से उलझने की हिम्मत नहीं हुई तो दुकानदार बच्चे के ऊपर उड़ेल दिया गर्म दूध | Burned of child from hot milk in Bilaspur Chhattisgarh | Patrika News

पुलिस कर्मी से भिड़ गया आदतन अपराधी, पुलिस से उलझने की हिम्मत नहीं हुई तो दुकानदार बच्चे के ऊपर उड़ेल दिया गर्म दूध

locationबिलासपुरPublished: Jun 01, 2019 01:32:15 pm

Submitted by:

Murari Soni

बुरी तरह झुलस गया है किशोर, शिकायत पर पुलिस ने दर्ज कर लिया मामला।

Burned of child from hot milk in Bilaspur Chhattisgarh

पुलिस कर्मी से भिड़ गया आदतन अपराधी, पुलिस से उलझने की हिम्मत नहीं हुई तो दुकानदार बच्चे के ऊपर उड़ेल दिया गर्म दूध

बिलासपुर. सिविल लाइन थानांतर्गत बृहस्पति बाजार में शुक्रवार शाम पुलिस कर्मी से सीडी दुकान संचालक का विवाद हो गया। पुलिस कर्मी के जाने के बाद सीडी दुकान संचालक ने चाय दुकान संचालक किशोर पर गुस्सा उतारते हुए गर्म दूध उड़ेला और काउंटर को पलटा दिया। गर्म दूध से झुलसे किशोर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन पुलिस के अनुसार कुदुदंड निवासी आकाश कश्यप पिता स्व. राजेश कश्यप (21) छोटे भाई शुभम कश्यप (16) के साथ मिलकर बृहस्पति बाजार स्थित हनुमान मंदिर के सामने चाय दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान के सामने रहने वाले अमित सिंह ठाकुर सीडी दुकान संचालक हैं। शुक्रवार शाम 6 बजे आकाश दुकान का सामान लेने चले गए थे। शुभम दुकान में था। तभी एक पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में उनकी चाय दुकान में चाय पीने पहुंचे। बाइक को दुकान के पास खड़ा कर वे चाय पी रहे थे। तभी अमित अपनी बाइक से पहुंचा और पुलिस कर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। अमित ने पुलिस कर्मी से विवाद किया।
पुलिस कर्मी वहां ये चला गया। पुलिस कर्मी से विवाद के बाद गुस्से में आया अमित शुभम की दुकान में पहुंचा और गैस चूल्हे में रखे गर्म दूध को उसपर उड़ेल दिया। उसने चार दुकान का काउंटर भी पलटा दिया। गर्म दूध से बचने के लिए शुभम पीछे हटा लेकिन उसके बायें हाथ व पेट में गर्म दूध गिरने से वह झुलस गया। शुभम ने घटना की जानकारी बड़े भाई आकाश को दी। आकाश मौके पर पहुंचकर उसे सिविल लाइन थाना लेकर गया। शुभम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506, 324 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
आरोपी अमित सिंह को पुलिस ने पूर्व में अश्लील सीडी बनाकर बेचने के मामले में पकड़ा था। उसके कब्जे से अश्लील सीडियां भारी मात्रा में बरामद की गई थी। पुलिस कार्रवाई के बाद वह लगातार आसपास के लोगों से विवाद करता आ रहा है।
15 महीने पहले खोली थी दुकान
बचपन में आकाश और शुभम के पिता का निधन हो गया था। मां ने दोनों बच्चों को मजदूरी कर पढ़ाया। 15 दिनों पूर्व आकाश और शुभम ने चाय दुकान खोली थी। चाय दुकान अच्छी चलने और लोगों की भीड़ होने के कारण अमित कई बार दुकान हटाने की बात पर आकाश और शुभम से विवाद कर चुका है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो