बिलासपुर

मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रागोंगपा से उर्मिला प्रत्याशी तय

– कांगे्रस,भाजपा, जकांछ से प्रत्याशी घोषित होना शेष .- सीमावर्ती जिले के अधिकारियों की उपचुनाव को लेकर बैठक हुई .

बिलासपुरSep 21, 2020 / 11:31 pm

CG Desk

बिलासपुर . मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (रागोंगपा) से उर्मिला सिंह मार्को को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांगे्रस, भाजपा, जकांछ के प्रत्याशियों की घोषणा शेष है। वहीं सोमवार को छ.ग. व मप्र के सीमावर्ती जिले के अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की गई।
राष्ट्रीय गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उर्मिला सिंह मार्को को सर्वसम्मति से मरवाही विधानसभा उपचुनाव में पार्टी का प्रत्याशी तय किया गया है। रागोंगपा से पार्टी उम्मीदवार होने के बाद प्रत्याशी ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वह गांवों में नुक्कड़ सभाएं करने लगी हैं।
तीन दलों में प्रत्याशी तय नहीं
कांगे्रस,भाजपा एवं जकांछ ने अपने-अपने दलों से फिलहाल प्रत्याशी तय नहीं किए है। लेकिन इन दलों के नेताओं की बैठकें जनसंपर्क अभियान, वरिष्ठ नेताओं का दौरा शुरू हो गया है।
सीमावर्ती जिले के अफसरों की बैठक हुई
मरवाही विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सीमावर्ती जिलो में प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था में आपसी समन्वय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को दोनों राज्यों के सीमावर्ती संभागों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त डॉ. संजय अंलग, सरगुजा संभागायुक्त जेनेविना किण्डो, शहडोल संभागायुक्त नरेश पाल, आईजी बिलासपुर दीपांशु काबरा, शहडोल संभाग के आईजी, गौरेला.पेण्ड्रा.मरवाही, कोरिया, अनुपपूर जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य वन संरक्षक एवं उपायुक्त आबकारी विभाग उपस्थित थे। बैठक में सीमावर्ती जिलों में विधानसभा उपचुनाव के लिए आधारभूत जानकारी शेयर की गई और निचले स्तर पर समन्वय बनाकर कार्य करने की सहमति बनी।

Home / Bilaspur / मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रागोंगपा से उर्मिला प्रत्याशी तय

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.