लम्बे समय से स्थाई और गिरफ्तारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे आरोपियों को पुलिस ने अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया है। न्यायधानी के विभिन्न थानों ने मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
बिलासपुर
Published: May 23, 2022 05:18:47 pm
बिलासपुर. न्यायधानी पुलिस ने अभियान चला कर लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अभियान के तहत अब तक 85 आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कई अदालतों से स्थाई वारंट और गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। इनमें से कई आरोपियों की तलाश पुलिस भी लम्बे समय से कर रही थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कॉम्बिंग अभियान के तहत इन सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे कैद किया गया है। एसएसपी पारुल माथुर ने निर्देश दिया था की न्यायधानी के सभी थानों में कॉम्बिंग अभियान चलाया जाए। फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए गए इस अभियान के लिए पुलिस ने रविवार 22 मई की आधी रात से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। जिसके बाद आज तड़के एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और रोहित झा के नेतृत्व में सारे थाना प्रभारी अपनी पुलिस की टीमों को लेकर आरोपियों की तलाश में निकल गए। अभियान के दौरान सिविल लाइन थाने ने सर्वाधिक कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कुल 85 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अभियान के दौरान 14 स्थायी वारंटि और 56 गिरफ्तारी वारंटी वाले आरोपियों के साथ अन्य मामलो में फरार चल रहे कुल 85 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। रतनपुर में मदनपुर डकैती कांड में फरार 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही तोरवा में परीक्षा केंद्र से 19 बच्चों के मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी और उसके खरीददारों को भी गिरफ्तार किया गया। पाक्सो एक्ट के एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हत्या के आरोपी और छेड़छाड़ के आरोपी को भी पुलिस ने धर दबोचा। इसके साथ ही सरकण्डा, सिरगिट्टी, कोतवाली, कोनी , तारबाहर, सकरी,कोटा, मस्तूरी, बिल्हा थाना ने भी अलग-अलग मामलों में अनेक आरोपियों को गिरफ्तार किया।
अगली खबर
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें