scriptपांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहतराई स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास | Celebration of Fifth International Yoga Day | Patrika News

पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहतराई स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास

locationबिलासपुरPublished: Jun 21, 2019 11:22:01 am

Submitted by:

Murari Soni

दुनिया भर के लोग हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं।

Celebration of Fifth International Yoga Day

पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहतराई स्टेडियम में सामूहिक योगाभ्यास

बिलासपुर. पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बहतराई स्टेडियम में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर योग गुरुओं ने योगाभ्यास कराया।
21 जून 2015 में मनाया गया था पहला विश्व योग दिवस:
दुनिया भर के कई देशों में लोग स्वस्थ रहने के लिए योग करते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 27 सितंबर 2014 को दुनियाभर में योग दिवस मनाने का आह्वान किया था। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ऐलान किया कि 21 जून का दिन दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसके बाद दुनिया भर के लोग हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं। 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 35 हजार से अधिक लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने दिल्ली के राजपथ पर योग के 21 आसन किए थे।
..तो इसलिए ग्रीष्म संक्रांति के दिन मनाया जाता है है योग दिवस
21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुनने की भी एक खास वजह है. दरअसल यह दिन उत्तरी गोलाद्र्ध का सबसे लंबा दिन है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहा जाता है। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी होती हैं। इसी कारण 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए निर्धारित किया गया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो