script

प्राइवेट स्कूल की सुविधाओं को छोड़कर होनहार बेटी ने लिया सरकारी स्कूल में एडविशन, जब आया रिजल्ट सुनकर उड़ गए शिक्षकों के होश

locationबिलासपुरPublished: May 11, 2019 07:44:46 pm

Submitted by:

Murari Soni

प्राइवेट स्कूल छोड़ सरकारी में पढ़कर पाई सफलता, बनी मिसाल, राज्य में पाया ये स्थान

CG Board Results: manvi fifth Rank in the state

प्राइवेट स्कूल की सुविधाओं को छोडकऱ होनहार बेटी ने लिया सरकारी स्कूल में एडविशन, जब आया रिजल्ट सुनकर उड़ गए शिक्षकों के होश

बिलासपुर. निजी स्कूल की स्थिति देखकर छात्रा मानवी कौशिक ने सरकारी स्कूल में पढऩे का मन बनाया। गुरुजनों के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम कर 10वीं बोर्ड में 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त किया है। तिफरा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढऩे वाली मानवी सिविल सर्विस कर देश की सेवा करना चाहती है।
मानवी ने सरकारी स्कूल में पढकऱ यह सफलता अर्जित की है। राज्य में पांचवा स्थान प्राप्त करने वाली मानवी कौशिक ने बताया कि उसे गणित का विषय बहुत अच्छा लगता है। वह रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई करती है। हर विषय की पढ़ाई के बाद उसका रिवीजन भी करती है, जिससे उसे सारे उत्तर आसानी से याद हो जाते हैं। मानवी के पिता तखतपुर स्थित स्कूल में व्याख्याता हंै। खुशी जाहिर करते हुए कहा कि- मुझे यकीन था कि इस वर्ष मेरी बेटी मेरिट में अपना स्थान बनाएगी, लेकिन यह पता नहीं था कि वह पूरे राज्य में टॉप करेगी। मां नंदनी कौशिक ने बताया कि मानवी सुबह सोकर उठते ही पढऩे बैठ जाती थी और लगातार पढ़ते ही रहती थी। बेटी की सफलता से बहुत खुशी है।
शाला का नाम किया रोशन
स्कूल की प्राचार्य नीता त्रिपाठी ने बताया कि मानवी अपने अभिभावक के साथ स्कूल खुलने के कुछ दिन बाद एडमिशन लेने आई थी। मानवी की पढ़ाई प्रति जुनून देखकर हमें बड़ी खुशी होती थी और हमें पूरा यकीन था कि वह हमारे स्कूल का नाम रोशन जरुर करेगी। इसकी इस सफलता से आज हमारे शहर सहित हमारे स्कूल का भी नाम रोशन हो गया। हम उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
मजदूर का बेटा 12वीं में लाया 91.8 प्रतिशत
बिलासपुर. तखतपुर के ग्राम अमोरा में रहने वाले मजदूर के बेटे बृजमोहन प्रजापति ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक लाकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। दो भाई और तीन बहनों में सबसे छोटो बृजमोहन शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्र रहा है। वह कलेक्टर बनकर जनता की सेवा करना चाहता है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शुक्रवार को 10वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसमें तखतपुर स्थित ग्राम अमोरा के बृजमोहन प्रजापति पिता नंदकुमार प्रजापति ने 12 वीं के गणित संकाय में 91.8 प्रतिशत अंक लाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। वह अमोरा के गुरुकुल स्कूल में अध्ययन करता है। उसके माता-पिता रोजी-मजदूरी कर परिवार का पेट पालते हैं। बृजमोहन ने बताया कि वह रोजाना 3 से 4 घंटे पढ़ाई करता है और खाली समय में राज मिस्त्री का काम करता है। बृजमोहन का बड़ा बिलासपुर के एक निजी संस्थान में काम करता हैं। उसकी तीन बहनें है जिनकी शादी हो चुकी है।
कलेक्टर बनकर करना चाहता है देश की सेवा
12 वीं के गणित संकाय लेकर पढऩे वाले बृजमोहन प्रजापति ने बताया कि वह बिना ट्यूशन पढ़े यह सफलता हासिल की है। स्कूल में जो कुछ पढ़ाया जाता है उसे वह घर आकर रिवीजन करता हैं। बृजमोहन का लक्ष्य कलेक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहता हैं।
इन विषयों में मिले अंक
गणित लेकर पढऩे वाले बृजमोहन प्रजापति ने हिन्दी में 96, अंग्रेजी में 90, भौतिकी व केमेस्ट्री में 94-94, गणित में 85 अंक अर्जित किया है। बृजमोहन ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो