scriptकांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के इन कलक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोला, चुनाव आयोग को बताई ये वजह | CG Polls 2018: Congress lodges complaint with EC against 4 collectors | Patrika News

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के इन कलक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोला, चुनाव आयोग को बताई ये वजह

locationबिलासपुरPublished: Dec 06, 2018 01:53:04 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

मतगणना से पहले कांग्रेस ने कई जिलों के कलक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक ने आरोप लगाया है कि बिलासपुर समेत कई जिलों के कलक्टर भाजपा के गमछाधारी हैं।

mp election 2018

mp election 2018 : कांग्रेस के दो दिग्गज नेता ने ईवीएम को लेकर किया बड़ा खुलासा,आव्जर्वर-प्रत्याशियों में बहस

बिलासपुर. मतगणना से पहले कांग्रेस ने कई जिलों के कलक्टरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक ने आरोप लगाया है कि बिलासपुर समेत कई जिलों के कलक्टर भाजपा के गमछाधारी हैं। बिलासपुर कलक्टर मतदान के दौरान कमल फूल लेकर गए थे। इसका वीडियो भी हमने निर्वाचन आयोग को भेज दिया है। इस पर आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश के चार कलक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।
कांग्रेस नेत्री किरणमयी नायक और रुचिर गर्ग बुधवार को बिलासपुर आए थे। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस नेत्री नायक ने कहा कि अधिकांश जगहों में स्ट्रांग रूम के आसपास गडबड़ी की शिकायत आ रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार इसका खुलासा कर रहे हैं।
उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिए बिना कहा, भाजपा का जो तड़ीपार अध्यक्ष है, उसने आदेश दिया है कि जहां कहीं भी 1000-2000 वोटों का अंतर है, वहां भाजपा प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट जारी कर दें। बाकी वे देख लेंगे। ऐसी सूचनाएं आने के बाद कांग्रेस और चौकन्नी हो गई है।

इन अफसरों के खिलाफ कांग्रेस सख्त
कांग्रेस नेत्री नायक ने बताया कि बिलासपुर कलक्टर के साथ-साथ सुकमा कलक्टर जयप्रकाश मौर्य, दुर्ग कलक्टर उमेश अग्रवाल और धमतरी कलक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो