बिलासपुरPublished: Nov 12, 2022 11:25:35 am
CG Desk
CG Weather Update: प्रदेश में लगातार उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाएं आ रही हैं। एक बार फिर से बादलों के कारण तापमान पर विशेष प्रभाव पड़ा। शहर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।
CG Weather Update: उत्तर भारत से लगातार शुष्क और ठंडी हवाएं प्रदेश पहुंच रही हैं, लेकिन एक बार फिर बादलों ने ठंडी हवाओं को रोकना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को बादलों के असर के कारण उत्तर छत्तीसगढ़ समेत बिलासपुर शहर के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई।