scriptवेलेंटाइन डे पर प्रेमिका के साथ धोखा | Cheating with girlfriend on Valentine's Day in Bilaspur | Patrika News

वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका के साथ धोखा

locationबिलासपुरPublished: Feb 14, 2019 12:48:30 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

शादी के सपने दिखाकर ३ माह तक नौची आबरू, जब शादी का दबाब पड़ा तो छोडक़र भाग गया आरोपी

Cheating with girlfriend on Valentine's Day

वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका के साथ धोखा

बिलासपुर. विगत एक सप्ताह से वेलेनटाइन वीक के दौरान प्रेमी युगल एक-दूसरे से प्रेम का इजहार कर रहे हैं और साथ जीने-मरने की कसमें खाकर अपने प्यार को परवान चढ़ा रहे हैं। वहीं शहर की एक महिला प्रेम में मिले धोखे से खून के आंसू बहाने के लिए मजबूर हो गई है।

कोनी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला से मंदिर में शादी करने के बाद युवक तीन महीने तक किराये के मकान में साथ रहा। महिला के कोर्ट मैरिज करने का दबाव बनाने पर आरोपी छोडक़र भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है।

कोनी पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 20 वर्षीय महिला का विवाह 2 वर्ष पूर्व सीपत थानांतर्गत ग्राम मौहारडीह में हुआ था। शादी के 18 दिनों के बाद पति की मौत के बाद महिला मायके में रहने लगी थी। महिला के घर ग्राम बिरकोना निवासी नितेश जायसवाल पिता जसबीर सिंह जायसवाल का आना जाना था। उसने पीडि़ता को शादी करने की बात कही और अपने घर ले गया। उसने शादी का झांसा देकर महिला का दैहिक शोषण किया।

एक सप्ताह घर में रखने के बाद उसने पीडि़ता को भगा दिया था। पीडि़ता ने शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई थी। 14 नवंबर 2018 को नितेश ने महिला से महिला थाने में समझौता करने के बाद थाने के पास स्थित मंदिर में शादी की थी।महिला के साथ वह लिंगियाडीह स्थित किराये के मकान में रह रहा था।
महिला ने नितेश को कोर्ट मैरिज करने का दबाव डाला तो फरवरी महीने में नितेश फिर से महिला को छोडक़र ग्राम बिरकोना चला गया था। युवती नितेश के घर गई तो नितेश और उसके परिजनों ने महिला को रखने से इनकार कर दिया था। महिला ने शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो