script11 माह में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से असफल, प्रदेश में सारे विकास कार्य ठप्प- धरमलाल कौशिक | chhattisgarh bjp: District BJP Working Committee meeting | Patrika News

11 माह में कांग्रेस सरकार पूर्ण रूप से असफल, प्रदेश में सारे विकास कार्य ठप्प- धरमलाल कौशिक

locationबिलासपुरPublished: Oct 21, 2019 09:49:39 pm

Submitted by:

Barun Shrivastava

chhattisgarh bjp: छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा

dharamlal kaushik

dharamlal kaushik

बिलासपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर कार्यसमिति की बैठक भाजपा कार्यालय करबला रोड बिलासपुर में सम्पन्न हुई जिसमें मंडल संगठन चुनाव, नगरीय निकाय चुनाव एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।
इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आज पूर्ण रूप से असफल हो चुकी है 11 माह के कार्यकाल को देखे तो प्रदेश में सारे विकास कार्य ठप्प हो गए है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने विधानसभा चुनाव में जनता से जो वायदे किए थे उसे भूल गई है।
सत्ता के सुख में मदहोस सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में भारी आक्रोष व्याप्त है। नगरीय निकाय चुनाव में हमे पूरी तन्मयता के साथ चुनाव में पार्टी जिसे प्रत्याशी बनाएगी उसको हमें भारी मतों से जिताना है तथा प्रदेश सरकार के क्रिया कलापों को एवं सरकार की गलत नीतियों को जन-जनन तक पहुॅचाना है। श्री कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह सक्षम है कि विषय परिस्थितियों में भी कभी हार नही मानते चाहे सत्ता में रहे या ना रहे हमारी सरकार 15 वर्ष तक सत्ता में भी थी इस दौरान प्रदेश को विकास के शिखर पर ले जाने में हमारी सरकार पूर्ण रूप से सफल रही, गांव, गरीब, किसान, युवाओं, महिलाओं सभी वर्ग के लोगों के उत्थान की दिशा में भाजपा सरकार ने कार्य किया था, जिसे देश की अनेक राज्यों की सरकार ने भी हमारी सरकार की योजना को लागू की है।
श्री कौशिक ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रतिदिन सरकार सिर्फ शराब से करोड़ों रूपए की अवैध वसूली कर भ्रष्टाचार कर रही है तथा अवैध उत्खनन के द्वारा कांग्रेस के नेता बंदरबांट में लगे हुए है। श्री कौशिक ने कहा कि आगामी 30 अक्टूबर से जिले में भाजपा के मंडल संगठन चुनाव होने है जिसमें हमें सर्वसम्मति से पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता को पदाधिकारी बनाना है जो पार्टी संगठन के प्रति पूरी निष्ठ से कार्य कर सके। भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अब लगातार संगठन के लिए काम करना है। अब मंडल चुनाव जो 30 अक्टूबर से प्रारंभ होकर जिले के प्रत्येक मंडलों में चुनाव सर्वसम्मति से कराना है तथा उसके बाद नगरीय निकाय के चुनाव सामने है उसके बाद पंचायतों के चुनाव होंगे। हमें पूरी मुस्तैदी के साथ पार्टी संगठन के चुनाव के साथ नगरीय निकाय चुनाव में जिसमें नगर पंचायत नगर पालिका एवं नगर निगम पार्षदों के चुनाव होंगे। पार्षद प्रत्याशी चुनाव के लिए नगर पंचायत स्तर पर पार्षद प्रत्याशी के लिए जिले के पर्यवेक्षक होंगे। नगर पालिका एवं नगर निगम में पार्षद प्रत्याशी के लिए संभाग से संगठन द्वारा बनाए गए पर्यवेक्षक के द्वारा प्रत्याशी आम सहमति से तय किए जायेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार नित नए-नए हथकंडे अपनाकर नगरीय निकाय चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को पटकनी दी है उसी तरह नगरीय निकाय चुनाव में क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता सबक सिखाने तैयार बैठी है। भाजपा प्रत्याशियों को अधिक से अधिक संख्या में जीताकर लाना है। कांग्रेस सरकार ने गुप्त सर्वे कराया था नगरीय निकाय चुनाव को लेकर लेकिन रिपोर्ट आने के बाद प्रदेश सरकार के नीचे से जमीन खिसक गई क्योंकि प्रदेश में बहुत बुरी हार होने वाली है। कांग्रेस इसलिए ईव्हीएम मशीन से चुनाव न कराकर बैलेट पेपर से चुनाव कराकर षड़यंत्र रचना चाहती है। महापौर तथा अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के द्वारा किए जाने के फैसले से समझ आ चुका है कि प्रदेश सरकार डरी हुई है। भाजपा जिला संगठन चुनाव प्रभारी छगन मुंदड़ा ने कहा कि सदस्यता को लेकर जो लक्ष्य भाजपा संगठन द्वारा दिया गया था उसमें बिलासपुर संगठन पूर्ण रूप् से सफल रहा है इसके लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूॅ, जिस प्रकार बूथ स्तर के चुनाव सम्पन्न हुए है उसी तरह मुझे विश्वास है मंडल के भी चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न होंगे तथा इसके लिए मंडल चुनाव कराने के लिए मंडल चुनाव अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है जो 30 अक्टूबर से अपने-अपने क्षेत्र के मंडल के प्रभार वाले क्षेत्रों में पहुॅचकर चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न करायेंगे इसके लिए मैं सभी को आग्रिम बधाई देता हूॅ तथा मंडल चुनाव के बाद पदाधिकारी बनाने के लिए सक्रिय सदस्य होना जरूरी है इसका हमें ध्यान रखना है। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में हिस्सा लेकर संगठन पर्व में शामिल होकर सफल बनाया है और प्रदेश संगठन द्वारा मिले लक्ष्य को पूर्ण करने में सफलता प्राप्त की है मैं उन सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूॅ जिनकी अथक मेहनत से भाजपा के विशाल संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन किया और सर्वसम्मति से बूथ का चुनाव सम्पन्न कराया और मुझे विश्वास है कि 30 अक्टूबर से जिले में होने वाले मंडल चुनाव को भी इसी तरह सर्वसम्मति से पूर्ण करायेंगे। बैठक की शुरूवात भारत माता, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित की गई। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया व आभार भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णकुमार कौशिक ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से लखनलाल साहू पूर्व सांसद, किशोर राय महापौर, दीपक साहू जिला पंचायत अध्यक्ष, पूजा विधानी महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजा पाण्डेय, हर्षिता पाण्डेय पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, भाजपा जिला सदस्यता प्रभारी मोहित जायसवाल, कृष्णकुमार कौशिक, गुलशन ऋषि, कल्लू राजपूत, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, अशोक विधानी, बबलू सैफुद्दीन, सतीश गुप्ता, धीरेन्द्र केशरवानी, सुब्रत दत्ता, सहदेव कश्यप, गोपी ठारवानी, अवधेश अग्रवाल, अनिल पाण्डेय, रामदुलार कौशले, बांकेबिहारी गुप्ता, कन्हैया यादव, राकेश दीक्षित, शिवमान सिंह खुसरो, सुखीराम कौशिक, शैलेन्द्र सिंह, रवि मेहर, त्रेतानाथ पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो