scriptकांग्रेस से रामशरण यादव होंगे महापौर के प्रत्याशी | chhattisgarh civic polls: bilaspur | Patrika News

कांग्रेस से रामशरण यादव होंगे महापौर के प्रत्याशी

locationबिलासपुरPublished: Jan 04, 2020 12:12:39 pm

Submitted by:

Murari Soni

chhattisgarh civic polls: नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के नाम को लेकर आखिरकार सस्पेंस ख़त्म हो गया है।

कांग्रेस से रामशरण यादव होंगे महापौर के प्रत्याशी

कांग्रेस से रामशरण यादव होंगे महापौर के प्रत्याशी

बिलासपुर. नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के नाम को लेकर आखिरकार सस्पेंस ख़त्म हो गया है। 7 पिछले कई दिनों के खींचतान के बाद कांग्रेस ने पूर्व महापौर प्रत्याशी राम शरण यादव को महापौर के रूप में मैदान में उतारा है, जबकि बीजेपी ने अभी भी सस्पेंस बरकऱार रखा है 7 अब से कुछ घंटे बाद ही शहर को अपना नया महापौर मिल जायेगा।
दोपहर में महापौर का चुनाव किया जाएगा। सुबह 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक पीछासीन अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों को महापौर एवं अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया व नियमों की जानकारी दी गर्इी। दोपहर 12 से 45 मिनिट तक महापौर पद हेतु नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। दोपहर 12.45 के बाद 1 बजे तक प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 1 से 1.15 बजे तक अभ्यार्थियों के नाम वापिसी हो सकेंगे। 1.15 से 1.30 तक मतपत्र की तैयारी होगी। 1.30 बजे से 2.30 बजे तक मतदान होगा। दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक मतगणना एवं परिणाम की घोषणा व प्रमाण पत्रों का वितरण कर दिया जाएगा। इसी तरह नगर निगम अध्यक्ष पद की भी शाम 6 बजे तक घोषणा कर दी जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो