script79 पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देने पर नोटिस | CHHATTISGARH CIVIC POLLS: Notice to 79 councilor candidates | Patrika News
बिलासपुर

79 पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देने पर नोटिस

CHHATTISGARH CIVIC POLLS: नगर निगम के पार्षद चुनाव में 79 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का विवरण व्यय पे्रक्षक टीम के समक्ष पेश नहीं किया।

बिलासपुरDec 14, 2019 / 09:41 pm

GANESH VISHWAKARMA

79 पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देने पर नोटिस

79 पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देने पर नोटिस

बिलासपुर . नगर निगम के पार्षद चुनाव में 79 प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च का विवरण व्यय पे्रक्षक टीम के समक्ष पेश नहीं किया। इनमें कांगे्रस ,भाजपा, बसपा,जकांछ समेत निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजय अलंग की तरफ से चुनावी खर्च का हिसाब नहीं देने वाले उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशी द्वारा खर्च का ब्यौरा नहीं देने पर अर्थदंड का प्रावधान किया है।
बिलासपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों के चुनाव खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने के लिए शुक्रवार को प्रथम चरण का बही-खाते की जांच के लिए समय निर्धारित किया था। कलेक्टोरेट परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष के प्रथम तल पर प्रत्याशियों को चुनावी खर्च का हिसाब -किताब व्य पे्रक्षक के समक्ष पेश करने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित किया गया। हालांकि व्यय पे्रक्षक की टीम ने पार्षद उम्मीदवारों के चुनावी खर्च खाते की जांच करने के लिए रात आठ बजे तक उन्हे अवसर दिया गया।

208 प्रत्याशियों ने खर्च बताया
नगर निगम के 208 पार्षद प्रत्याशियों ने शुक्रवार को चुनाव खर्च का ब्यौरा पेश किया । इन सभी उम्मीदवारों के व्यय प्रेक्षक राजेंद्र कुमार पटेल, सहायक व्यय पे्रक्षक आरबी वर्मा ने स्वीकार कर लिया ।

79 पार्षद उम्मीदवारों को नोटिस
चुनाव खर्च का हिसाब-किताब पेश नहीं करने वाले पार्षद उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमें
कांगे्रस से 16, भाजपा से 13, बसपा से 5 , जकांछ से 7 , भाकपा से 1 , आप से 2 एवं 35 निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव खर्च अब तक जिला निर्वाचन कार्यालय में पेश नहीं किया।

इन प्रत्याशियों को नोटिस
नगर निगम के विभिन्न वार्डों से पार्षद का चुनाव लड़ रहे 79 प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इनमें कांगे्रस के मनहरण लाल कौशिक, सूरज सिंह मरकाम, श्याम पटेल, त्रिवेणी भोई, राजेश मानिकपुरी, संगीता तिवारी, स्वर्णा शुक्ला, शैलेंद्र जायसवाल, अमित कुमार सिंह, बंजरंग बंजारे, राजेश शुक्ला, माधुरी पूर्णानंद चंद्रा, सुधा उमाशंकर शर्मा, संगीता सूर्यमणि तिवारी, पुप्पेंद्र कुमार मिश्रा, महेंद्र कुमार नेताम, ब्रम्हदेव सिंह एवं सैय्यद निहाल शामिल है। भाजपा से सीमा संजय सिंह, अनिता श्याम कार्तिक वर्मा, मनोज दुबे, रमेश पटेल, निधि कमल जैन, मधुबाला अनुज टंडन, सुनीता संजय तिवारी, राजेश बंजारे, राजेश मिश्रा, दुर्गा प्रसाद सोनी, नरेंद्र श्रीवास, रोशन भोई, पुष्पा तिवारी शामिल है। बसपा से नुहरत परवीन, ओमप्रकाश कौशिक, राखी रात्रे, तोरन साहू, संजय कुमार बंजारे शामिल है। भाकपा से काशीराम कामरेड , जकांछ से अंजनी गढ़ेवाल, कमोद दास मानिकपुरी, संजय शुक्ला, कुंती उइके, शत्रुहन कोमारे, सीता गढ़ेवाल एवं राजेश कुमार टंडन शामिल है। आप से हेमलता सूर्यवंशी, अनिलेश मिश्रा शामिल है। निर्दलीयों में राजेश शर्मा, नर्मदा पटेल, गंगोत्री जोगी , शाहिद भाई, नसीमउद्दीन अंसारी, मुस्कान रुपानी, अंजली शर्मा, अंजोरा बरन करियारे, अंजू मिश्रा, पुष्पा परसराम यादव, पूर्णिमा यादव, नीरज माखीजा, डॉ. आरडी निराला, बनवारीलाल केंवट, बरन लाल करियारे, ज्योति राजेश्वर सोनी, तिहारीराम जायसवाल, ललिता शरद यादव, हेमंत कुमार कश्यप , रेखा संतोष सोनवानी, योगिता आनंद श्रीवास, लखन लाल महिलांग, शिवकुमार पंकज ,मीरा साहू, हिमांशु पांडेय , दिलीप कुमार कश्यप, राम भट्ट, शिखा गौतम घोष, विजय सिंह राजपूत, अर्जुन गोंड़ एवं जसपाल टोनू शामिल है।

Home / Bilaspur / 79 पार्षद प्रत्याशियों को चुनाव खर्च की जानकारी नहीं देने पर नोटिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो