script

कांग्रेस के रामशरण यादव होंगे बिलासपुर के महापौर

locationबिलासपुरPublished: Jan 04, 2020 02:29:31 pm

Submitted by:

Murari Soni

chhattisgarh civic polls: बिलासपुर शहर में अब कांग्रेस के रामशरण यादव नए महापौर होंगे। शनिवार को हुई पार्षदों की मतगणना में रामशरण यादव ने बहुमत हासिल किया।

कांग्रेस के रामशरण यादव होंगे बिलासपुर के महापौर

कांग्रेस के रामशरण यादव होंगे बिलासपुर के महापौर

बिलासपुर. बिलासपुर शहर में अब कांग्रेस के रामशरण यादव नए महापौर होंगे। शनिवार को हुई पार्षदों की मतगणना में रामशरण यादव ने बहुमत हासिल किया। ज्ञात हो कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 70 में से 35 सीटें जीतीं थीं, जबकि 5 निर्दलीयों ने भी कांग्रेस के समर्थन में वोट किया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने मैदान छोड़कर ये जता दिया कि उनके पास महापौर के लिए जरुरी पार्षदों की संख्या नहीं है।
नगर निगम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी के नाम को लेकर काफी दिनों से सस्पेंस बना हुआ था जो आज सुबह मंत्रीयों की रायसुमारी के बाद ख़त्म हो गया। 7 पिछले कई दिनों के खींचतान के बाद कांग्रेस ने पूर्व महापौर प्रत्याशी राम शरण यादव को महापौर के रूप में मैदान में उतारा और पार्षदों ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। एक तरफ जहां रामशरण यादव ने महापौर बनने पर खुशियों का माहौल रहा वहीं दूसरी तरफ वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेख नजरुद्दीन के समर्थकों ने नारेबाजी कर विरोध जताया और कहा कि मेयर चुनाव में जो प्रत्याशी हारा था वो मेयर नहीं चाहिए।

ट्रेंडिंग वीडियो