बिलासपुर से बॉलीबुड का सफर आसान नहीं था। वे हिंदी फिल्मों में काम की तलाश में मुंबई गए थे, लेकिन वहां त्वरित कार्य नहीं मिला। काफी संघर्ष किया। संगीत शिक्षा देकर रोजी रोटी की व्यवस्था की और जल्द ही अपने हुनर के दम पर उन्हें बॉलीबुड से काम मिलना शुरु हुआ। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन खुशी की बात ये हैं कि अब जल्द ही उनकी दो बड़ी फिल्मे बड़े पर्दे पर होंगी और ऑल इंडिया रिजीज होंगी। दोनों फिल्मे कॉमेडी है। उन्होंने चर्चा में बताया कि इन फिल्मों में क्षेत्रीय कलाकारों को भरपूर मौका दिया गया है। आने वाले समय में और अच्छी फिल्में बनाएंगे।