scriptCity Beauty Competition: | सिटी ब्यूटी काम्पिटीशन: बंधवापारा तालाब ,कंपनी गार्डन ,राजीव प्लाजा की नगर निगम ने भेजी जानकारी | Patrika News

सिटी ब्यूटी काम्पिटीशन: बंधवापारा तालाब ,कंपनी गार्डन ,राजीव प्लाजा की नगर निगम ने भेजी जानकारी

locationबिलासपुरPublished: Oct 12, 2023 10:06:20 pm

Submitted by:

KAMLESH RAJAK

 

बिलासपुर. आवासन एंव शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित सिटी ब्यूटी कॉम्पिटीशन के लिए नगर निगम ने शहर में किए गए सौदर्यिकरण स्थलों की जानकारी भेजी है। बंधवापारा तालाब को ब्यूटीफुल वाटर फ्रंट , कंपनी गार्डन को ग्रीन स्पेस , राजीव प्लाजा को ब्यूटीफूल मार्कट प्लेस के रूप में बताया है। स्पर्धा में इन्हीं स्थानों की खूबियों की जानकारी नगर निगम ने मुख्यालय और आवासन एंव शहरी कार्य मंत्रालय को भेजी है। स्पर्धा के तहत शहर, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर निकायों को ईनाम मिलेंगे।

सिटी ब्यूटी काम्पिटीशन: बंधवापारा तालाब ,कंपनी गार्डन ,राजीव प्लाजा की नगर निगम ने भेजी जानकारी
सिटी ब्यूटी काम्पिटीशन: बंधवापारा तालाब ,कंपनी गार्डन ,राजीव प्लाजा की नगर निगम ने भेजी जानकारी

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा जारी सिटी ब्यूटी काम्पिटीशन में नगरीय निकायों के लिए 5 अलग-अलग कार्यों को शामिल किया गया है। इसमें ब्यूटीफूल वार्ड को राज्य एवं शहरी स्तरीय श्रेणी में शामिल किया गया है। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की श्रेणी में ब्यूटीफूल वाटर फ्रंट ,ब्यूटीफुल ग्रीन स्पेस,ब्यूटीफूल टूरिस्ट साइट और ब्यूटीफुल मार्केट, कर्मशियल प्लेस को रखा गया है। इन श्रेणियों से संबंधित कार्यों की जानकारी आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने मांगी थी। नगर निगम ने 4 श्रेणियों में जानकारी भेजी है। ब्यूटीफूल टूरिस्ट साइट नहीं होने के कारण इस श्रेणी में ईनाम के लिए कोई प्रविष्टि नगर निगम की ओर नहीं भेजी गई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.