scriptआपके नौनिहालों पर भी पड़ेगा लोकसभा चुनाव का असर, पहली बार बोर्ड की तर्ज पर होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं | Class 1 to 8 exam started with new rules | Patrika News

आपके नौनिहालों पर भी पड़ेगा लोकसभा चुनाव का असर, पहली बार बोर्ड की तर्ज पर होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं

locationअगार मालवाPublished: Apr 01, 2019 08:30:09 pm

Submitted by:

BRIJESH YADAV

5 व 8 वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 80 हजार से अधिक छात्र हो रहे हैं शामिल, एक दिन और एक समय पर होंगी परीक्षाएं

Examinations to Class 1 to 8 will begin with new rules

आपके नौनिहालों पर भी पड़ेगा लोकसभा चुनाव का असर, पहली बार बोर्ड की तर्ज पर होंगी पहली से आठवीं तक की परीक्षाएं

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस वर्ष प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल की सभी परीक्षाओं को बोर्ड के तर्ज पर करने का फैसला लिया है। 4 अप्रैल से पूरे प्रदेश में एक ही दिन एक ही समय पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। वहीं परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र भी रायपुर से भेजे जाएंगे।
परीक्षा के लिए राज्यस्तर पर तैयार की गई समय सारणी में कक्षा पहली से लेकर कक्षा आठवीं तक की परीक्षाएं 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होंगी। बिलासपुर जिले में इस वर्ष 41 हजार 326 छात्र पांचवीं और 42 हजार 116 छात्र आठवीं की परीक्षा दे रहे हैं।
15-15 सवालों के लिए 2 घंटे का समय:
कक्षा पहली से पांचवी तक की परीक्षाओं में छात्रों को 15-15 सवाल दिए जाएंगे जिसके लिए उसे दो घंटे का समय निर्धारित होगा। जो एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा निर्धारित नियमों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा।
चुनाव से पहले ही निपट जाएंगी परीक्षाएं:
दअसल इस वर्ष लोकसभा चुनाव होने के कारण अधिकांश शिक्षा कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगी है। सिर पर चुनाव थे और परीक्षाएं भी, ऐसे में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा के समय में संसोधन किया जाए। इसके बाद राज्य शिक्षा विभाग ने एक साथ बोर्ड की तर्ज पर करने का निर्णय लिया और लोकसभा चुनाव के पहले ही परीक्षाएं खत्म कर दी जाएंगी।
पढ़ाई की गुणवत्ता का चलेगा पता:
शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ बोर्ड के निर्देशानुसार इस वर्ष पूरे प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक परीक्षा एक ही तारीख पर आयोजित की जाएंगी। बोर्ड के तर्ज पर परीक्षाओं का आयोजन करने का प्रमुख उद्देश्य प्राथमिक व माध्यमिक स्तर के छात्रों का आकलन करना है। पढ़ाई की गुणवत्ता जांचने के लिए स्कूलों मे राज्य स्तरीय आकलन किया जाएगा। राज्य स्तरीय आकलन जो अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग विषयों पर आधारित होगा।
1 से 5 वीं तक की परीक्षा:
दिनांक समय विषय
04 अप्रैल सुबह 8 से 10 अंग्रेजी
05अप्रैल सुबह 8 से 10 ङ्क्षहदी
08 अप्रैल सुबह 8 से 10 गणित
09 अप्रैल सुबह 8 से 10 पर्यावरण
…………………..
6 से 8 वीं तक की परीक्षा
दिनांक समय विषय
04 अप्रैल सुबह 8 से 10.30 अंग्रेजी
05 अप्रैल सुबह 8 से 10.30 ङ्क्षहदी
08 अप्रैल सुबह 8 से 10.30 गणित
09 अप्रैल सुबह 8 से 10.30 विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी
15 अप्रैल सुबह 8 से 10.30 सामाजिक विज्ञान
16 अप्रैल सुबह 8 से 10.30 संस्कृत
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो