scriptरामनाम जपना पराया माल अपना, ये भाजपा का काम – भूपेश बघेल | CM bhupesh baghel targets on BJP | Patrika News

रामनाम जपना पराया माल अपना, ये भाजपा का काम – भूपेश बघेल

locationबिलासपुरPublished: Mar 09, 2020 07:19:34 pm

Submitted by:

Murari Soni

CM bhupesh baghel targets on BJP: अमरकमंट के अल्प प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापकट पर कहा कि कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

रामनाम जपना पराया माल अपना, ये भाजपा का काम - भूपेश बघेल

रामनाम जपना पराया माल अपना, ये भाजपा का काम – भूपेश बघेल

बिलासपुर. अमरकमंट के अल्प प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापकट पर कहा कि कांग्रेस सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले। मध्यप्रदेश सरकार का बाल भी बांका नहीं कर सकती है। हम भगवान का नाम वोट पाने की लिए नहीं आपनी आस्था से लेते हैं। राम नाम जपना, पराया माल अपना, हमारा काम नही है। अमरकंटक में नर्मदा नदी में स्नान करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ रतनपुर पहुंचे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गौरेला के गुरुकुल में हेलीकॉप्टर से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से अमरकंटक पहुंचे, जहां विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा-अर्चना करने के बाद अमरकंटेश्वर महादेव की भी पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नर्मदा उद्गम परिसर में स्थित 11 महादेव का रुद्राअभिषेक किया। मुख्यमंत्री के करीबियों के अनुसार चुनाव से पहले से की गई मन्नत पूरी होने पर वे अमरकंटक पहुंचे हैं। करीबन 4 घंटे के प्रवास के दौरान कांग्रेस के पुष्पराजगढ़ के विधायक फुन्देलाल ने पारंपरिक पगड़ी पहना कर उनका सम्मान किया, साथ ही लकड़ी से बने शिव की प्रतिमा भी भेंट कर अपना मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि नर्मदा मैय्या के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों की आस्था है। यहां से अमरकंटक पहुंचे यहां नर्मदा नदी में अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्नान किए।
..महामाया देवी का दर्शन किए ..
मुख्यमंत्री रतनपुर में सिद्ध शक्ति पीठ मॉं महामाया मंदिर पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने होली की शुभकामनाएं दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो