scriptभाजपा में आए उइके भूपेश से थे नाराज, बोले सीडी कांड ने बढ़ाया आपस में अविश्वास | Congress set-back Uike joins BJP | Patrika News

भाजपा में आए उइके भूपेश से थे नाराज, बोले सीडी कांड ने बढ़ाया आपस में अविश्वास

locationबिलासपुरPublished: Oct 13, 2018 12:19:28 pm

Submitted by:

Barun Shrivastava

रामदयाल उइके कोरबा की पाली-तानाखार से साल 2003 से हैं विधायक, पहले मरवाही से थे भाजपा के विधायक

Uikey in BJP

भाजपा में आए उइके भूपेश से थे नाराज, बोले सीडी कांड ने बढ़ाया आपस में अविश्वास

बिलासपुर.

अमित शाह की मौजूदगी में पाली-तानाखार के विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए। उइके पहले भी भाजपा में रह चुके हैं। जोगी की करीबी माने जाने वाले उइके प्रदेश के कद्दावर आदिवासी चेहरा हैं। आखिर उइके ने क्यों छोड़ दी कांग्रेस। इसके पीछे की वजह क्या है। रामदयाल उइके ने जोगी के लिए एक बार पहले भी दलबदल किया है। ऐसे में उइके को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों के मुताबिक उइके भूपेश बघेल से नाराज चल रहे थे।
भूपेश से थे नाराज

बताया जाता है कि रामदयाल उइके जिस सीट से आते हैं वह गोंडवाना गणतंत्र और कांग्रेस के बीच समझौते की पहली शर्त थी। यहां से गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरासिंह मरकाम भी चुनाव लड़ते हैं। मरकाम को यही सीट चाहिए थी। कांग्रेस इस सीट को लेकर असमंजस में थी। यह सीट कांग्रेस और गोंगपा के गठबंधन में बड़ा रोड़ा बनी हुई थी। ऐसे में कांग्रेस ने उइके को मरवाही शिफ्ट करने की प्रस्ताव भी रखा था। बताया जाता है कि वे पाली नहीं छोड़ना चाहते थे। इसी बीच भाजपा से हुई बातचीत में उइके ने यह फैसला ले लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो