scriptकोरोना इफेक्ट : गोठानों में कार्य की गति धीमी, वर्मी खाद का उत्पादन हुआ आधा | Corona effect: vermicompost production got half in Gothan | Patrika News

कोरोना इफेक्ट : गोठानों में कार्य की गति धीमी, वर्मी खाद का उत्पादन हुआ आधा

locationबिलासपुरPublished: Apr 23, 2021 04:23:25 pm

Submitted by:

CG Desk

– गोबर की खरीदी-बिक्री पर असर : वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की गति कम हुई .

gothan.jpg
बिलासपुर . कोरोना संक्रमण ने गोठानों में खाद बनाने की गति धीमी कर दी है। वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन का काम धीमी हो गया है। गोबर बिक्री-खरीदी भी लगभग ठहर सा गया है।

जिले में करीब सौ गोठानें है। इनमें करीब दस हजार महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से कार्य कर रहीं है। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद जिले के गोठानों में कामकाज काफी हद तक प्रभावित हुआ है। गौ पालकों द्वारा गोठानों में गोबर बेचने की रफ्तार काफी कम हो गई है।
यह भी पढ़ें

अप्रैल माह की वेतन से कटेगी एक दिन की राशि, वित्त विभाग से दिशा-निर्देश जारी



वर्मी खाद उत्पादन पर असर
जिले के अधिकांश गोठानों में महिला स्व सहायता समूहों के द्वारा गोबर से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का कार्य आधा रह गया है। जिन गोठानों में गोबर स्टॉक में रहा वहां पर खाद बनाने की प्रक्रिया चल रहीं थी। अब वह भी कम हो गई है। वहीं गोबर बेचने वाले गौ पालकों की संख्या में कमी आ गई है।

बिक्री बंद
गोठानों से वर्मी कम्पोस्ट खाद विक्रय लगभग बंद हो गया है। कोरोना संक्रमण के चलते कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद इसके विक्रय पर खासा असर पड़ा है।

यह भी पढ़ें

होम क्वारंटाइन वालों को दोहरी मार, घरों के बाहर पोस्टर देख नहीं दे रहे गैस सिलेंडर

रफ्तार में कमी आई
जिले में कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद गोठानों के कार्यों के रफ्तार में कमी आई है। इसका असर खाद बनाने समेत अन्य कार्यों पर पड़ा है।
– रिमन सिंह ठाकुर ,परियोजना अधिकारी,जिपं.बिलासपुर
व्यापर असर हुआ
बिल्हा क्षेत्र के अनेक गोठानों में जहां गोबर का स्टॉक रहा है। उन गोठानों में वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने का काम चला। इसके बाद बंद हो गया है। बिक्री पर भी असर हुआ है।
– संदीप यादव,सदस्य,जिपं. अनेक जगह गोठान बंद
मस्तूरी क्षेत्र के अनेक पंचायतों में स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गोठानें बंद हो गई है। कई गांवों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का असर पड़ा है।
– राजेश्वर भार्गव,सदस्य ,जिपं.बिलासपुर

यह भी पढ़ें

सीजी हाट बाजार पोर्टल बंद, ऑनलाइन बाजार दे रहे 26 अप्रैल के बाद की डिलवरी डेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो