scriptनिगम कर्मचारी ने निभाई जिम्मेदारी, भूखे और गरीबों तक पहुंचाया राशन | Corona Karmaveer: Bilaspur municipal worker is helping poors | Patrika News
बिलासपुर

निगम कर्मचारी ने निभाई जिम्मेदारी, भूखे और गरीबों तक पहुंचाया राशन

मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रहे लोगों को लॉक डाउन हुई बड़ी परेशानी।

बिलासपुरApr 02, 2020 / 05:04 pm

CG Desk

निगम कर्मचारी ने निभाई जिम्मेदारी, भूखे और गरीबों तक पहुंचाया राशन

निगम कर्मचारी ने निभाई जिम्मेदारी, भूखे और गरीबों तक पहुंचाया राशन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के कहर के बीच बिलासपुर के निगम कर्मचारी व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सयुक्त रूप से जरूरत मंद लोगो को राशन पहुँचा रही है। जानकारी के अनुसार जिला के सिरगिट्टी इलाके के वार्ड 12 में लगभग 15 मजदूर ऐसे है जो रोज व्यपार विहार में मजदूरी कर अपना गुजर बसर कर रहे थे।अचानक हुए लॉक डाउन में उनकी रोजी छूट गई और लोग भूखे रहने में बेबस हो गए।
बता दें ऐसा ही कुछ हाल शिवरीनारायण के कुछ मजदूरों का था जो हमाली का काम करके अपना जीवन यापन करते है साथ ही उनके छोटे बच्चे भी है। जो बीते कई दिनों से भूखे थे। एक मजदूर से बात करने पर पता चला कि वह रोज सुबह काम की तलाश में जाता था मगर लॉक डाउन की वजह से उन्हें काम नही मिल पाता था, स्थिति यहां तक हो गई कि लोगो से मांग कर खाना पड़ता था।
इन सबकी जानकारी जब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और निगम उप अभियंता सुश्री प्रिय सिंह को हुई तब उन्होंने तत्काल प्रभाव से राशन सामग्री उनतक उपलब्ध कराई।आपको बता दें निगम बिलासपुर में लॉक डाउन अब तक पूरी तरह सफल रहा है, लॉक डाउन का असर लगभग सभी वर्ग पर पड़ रहा है किंतु सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब और मजदूर हो रहे हैं। वही राजस्व अमला और निगम कर्मचारी सभी संकट में फंसे लोगों की मदद कर रहे हैं और अपना काम पूरी ईमानदारी से निभा रही है।

Home / Bilaspur / निगम कर्मचारी ने निभाई जिम्मेदारी, भूखे और गरीबों तक पहुंचाया राशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो