scriptप्रेमी ने शादी से मना किया तो आग लगाकर कर ली थी आत्महत्या अब वर्षों बाद बॉयफ्रेंड को मिली ऐसी सजा | Court Sentenced to 10 years for inducing suicide | Patrika News

प्रेमी ने शादी से मना किया तो आग लगाकर कर ली थी आत्महत्या अब वर्षों बाद बॉयफ्रेंड को मिली ऐसी सजा

locationबिलासपुरPublished: Oct 31, 2019 12:24:37 pm

Submitted by:

Murari Soni

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने पर आरोपी को 10 वर्ष की सजा सुनाई

fire

fire

बिलासपुर. सेशन कोर्ट ने शादी का आश्वासन देने के बाद भी वादा नहीं निभाने पर प्रेमी को 10 वर्ष की सजा के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड नहीं पटाने पर अतिरिक्त समय कारावास में बिताना होगा।
शहर से सटे कोनी क्षेत्र के पौसरा निवासी विक्की कुमार कुर्रे का गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध था। पिछले वर्ष 5 जून को लड़की अपने घर से 50 हजार रुपए लेकर गायब हो गई।
लड़की के गायब होने पर उसके भाई ने कोनी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराए। 10 जून को लड़की की जली हुई लाश पौंसरा के धतरईया खार में मिली। लड़की के मोबाइल से मिले काल डिटेल के आधार पर पुलिस ये पता लगाने में कामयाब हुई कि उसका विक्की नाम के युवक से प्रेम संबंध था। पुलिस ने उसे धर दबोचा और कड़ाई से पूछताछ की। उसने कबूल किया कि घर से भागने के बाद लड़की उसके पास आई थी, बिलासपुर गए और मोबाइल, कपड़े समेत अन्य खरीदारी कर रायगढ़ चले गए।
रायगढ़ से 7 जून को लौटने पर उसने मंदिर चौक पर लड़की को घर पौंसरा जाने की बात कहते हुए खुद मस्तूरी चला गया। प्रेम में धोखा खाने के बाद लड़की ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर सिविल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने प्रकरण की सुनवाई के बाद आरोपी को 10 वर्ष की सजा के साथ 5 सौ रुपए का अर्थदंड़ दिया है। अर्थदंड नहीं पटाने पर अतिरिक्त समय कारावास में बिताना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो