बिलासपुर

घर से लापता हुए पति की तलाश में बिलासपुर पहुंची महिला व बेटी को रक्षा टीम ने मिलाया

– महिला ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की व अपने स्तर पर भी तलाश करती रही। बावजूद इसके पति का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। महिला को पता चला कि पति से मिलती जुलती शक्ल का एक आदमी बिलासपुर में देखा गया है।

बिलासपुरNov 21, 2020 / 04:28 pm

CG Desk

बिलासपुर. मानसिक स्थिति खराब होने के कारण भागलपुर थाना जगशर बिहार की निवासी व्यक्ति घर से अचानक गायब हो गया। महिला ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत की व अपने स्तर पर भी तलाश करती रही। बावजूद इसके पति का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। महिला को पता चला कि पति से मिलती जुलती शक्ल का एक आदमी बिलासपुर में देखा गया है। महिला अपनी बेटी को लेकर लेकर बिलासपुर पहुंची व पुलिस से सहातया मांगी। रक्षा टीम ने विभिन्न हॉस्पिटल में खोजबीन की। महिला का पति घायल अवस्था में मिला जिसके बाद महिला ने पुलिस को धन्यवाद दिया।
रक्षा टीम के अनुसार भागलपुर थाना जगशर बिहार निवासी मनोज कुमार सिंह सात साल पहले अचानक गायब हो गया। पत्नी सोनमणि प्रकाश व बेटी प्रियंका काफी दिनों से तलाश कर रहे थे। पति से बेटी को मिलाने की ढूंढ इच्छा लिए सोनमणि ने हार नहीं मानी। पति मनोज की तलाश में महिला पूरा बिहार खोज डाला लेकिन कहीं भी पति का पता नहीं चला। इस दौरान एक परिचित ने बताया कि मनोज कुमार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देखा गया है। पति की सूचना पाकर पीडि़त महिला अपनी बेटी प्रियंका के साथ बिलासपुर पहुंची। बताए पते के आधार पर सोनमणि उस मकान तक पहुंची जहां उसका पति रहता था।
मकान मालिक ने बताया कि मनोज दुर्घटना में घायल होकर हॉस्पिटल में अपना उपचार करवा रहा है। मनोज का किस हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है यह मकान मालिक भी नहीं बता पाया। गुरुवार शाम को महिला ने आईजी कार्यालय पहुंच पति को खोजने पुलिस की मदद मांगी। आईजी दीपांशु काबरा ने रक्षा टीम को मनोज को खोजने का जिम्मा सौंपा। सोनमणि प्रकाश को साथ लेकर रक्षा टीम बिलासपुर के हॉस्पिटलों में तलाश करती रही। पीड़ित परिवार व रक्षा टीम की तलाश बुधिया हॉस्पिटल में पहुंच कर खत्म हुई जहां मनोज कुमार सिंह का उपचार चल रहा था। पत्नी व बेटी को देख मनोज काफी खुश हुआ व रक्षा टीम को धन्यवाद दिया। सोनमणि व प्रियंका ने भी रक्षा टीम का आभार व्यक्त किया।

Home / Bilaspur / घर से लापता हुए पति की तलाश में बिलासपुर पहुंची महिला व बेटी को रक्षा टीम ने मिलाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.