scriptDon't know how to make cow dung paint and now orders to keep 1 unit co | गोबर पेंट बनाने का पता नहीं और अब 1 यूनिट गोबर पेंट हर हाल में रखने के आदेश | Patrika News

गोबर पेंट बनाने का पता नहीं और अब 1 यूनिट गोबर पेंट हर हाल में रखने के आदेश

locationबिलासपुरPublished: Jun 02, 2023 06:55:38 pm

Submitted by:

KAMLESH RAJAK

बिलासपुर. गोबर पेंट बनाने जारी आदेश के 2 वर्ष बाद भी नगर निगम और जिले के नगरीय निकायों के गौठानों में एक यूनिट गोबर पेंट भी स्थाापित नहीं किया जा सका है। इस बीच नगरीय निकाय मंत्री ने निकाय क्षेत्रों में गोबर पेंट यूनिट रखने का फरमान जारी किया। इतना ही नहीं निकाय क्षेत्र में गोबरपेंट के साथ अब गोबर से पुट्टी बनाने का काम भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अब ऐसे में निकायों के प्रभारियों की परेशानी और भी बढ़ गई कि गौठान में पहले गोबर पेंट यूनिट लगाएं या फिर पुट्टीबनाने की यूनिट।

गोबर पेंट बनाने का पता नहीं और अब 1 यूनिट गोबर पेंट हर हाल में रखने के आदेश
गोबर पेंट बनाने का पता नहीं और अब 1 यूनिट गोबर पेंट हर हाल में रखने के आदेश
बिलासपुर. गोबर पेंट बनाने जारी आदेश के 2 वर्ष बाद भी नगर निगम और जिले के नगरीय निकायों के गौठानों में एक यूनिट गोबर पेंट भी स्थाापित नहीं किया जा सका है। इस बीच नगरीय निकाय मंत्री ने निकाय क्षेत्रों में गोबर पेंट यूनिट रखने का फरमान जारी किया। इतना ही नहीं निकाय क्षेत्र में गोबरपेंट के साथ अब गोबर से पुट्टी बनाने का काम भी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। अब ऐसे में निकायों के प्रभारियों की परेशानी और भी बढ़ गई कि गौठान में पहले गोबर पेंट यूनिट लगाएं या फिर पुट्टीबनाने की यूनिट।
राज्य शासन ने कारब दो वर्ष पूर्व गौठानों में गोबर से पेंट बनाने का फरमान जारीकिया था। आदेश के बाद छत्तीसगढ़ के कई गौठानों में गोबर से पेंट बनाने का काम शुरू हुआ था। लगातार गोबर पेंट का उत्पादन बढ़ने पर राज्य शासन ने सरकारी भवनों कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में रंग रोगन का काम गोबर पेंट से ही किए जाने के आदेश दिए थे। रंग रोगन में केमिकल युक्त पेंट के उपयोग पर पाबंदी लगा दी थी। इस आदेश के बादप्रदेश के कई निकायों के गौठानों में गोबर पेंट उत्पादन के लिए यूनिट की स्थापना भी की गई, लेकिन राज्य शासन के आदेश के 2 वर्ष के बादभी बिलासपुर नगर निगम समेत जिले के अन्य आधा दर्जन नगरीय निकायों के गौठानों में भी एक भी गोबर पेंट यूनिट की स्थापना नहीं की जा सकी है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.