scriptहर प्रत्याशी 30.80 लाख रुपए चुनाव में खर्च कर सकेगा, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश | Each candidate can spend 30.80 lakh rupees in by election | Patrika News

हर प्रत्याशी 30.80 लाख रुपए चुनाव में खर्च कर सकेगा, चुनाव आयोग ने जारी किया आदेश

locationबिलासपुरPublished: Oct 22, 2020 09:47:56 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव में व्यय की अधिकतम सीमा 77 लाख रुपए कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में खर्च की अधिकतम व्यय सीमा 30 लाख 80 हजार निर्धारित की गई है।

बिलासपुर. मरवाही विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार 30 लाख 80 हजार रुपए खर्च कर सकेगा। चुनाव आयोग ने यह आदेश जारी किया है। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के चुनाव में खर्च करने की सीमा बढ़ा दी गई है। विधि और न्याय मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी है। संसदीय एवं विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा में वृद्धि की गई है।

भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा चुनाव में व्यय की अधिकतम सीमा 77 लाख रुपए कर दिया गया है। विधानसभा चुनाव में खर्च की अधिकतम व्यय सीमा 30 लाख 80 हजार निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में यह सीमा लोकसभा चुनाव के लिए 70 लाख रुपए थी। वहीं विधानसभा चुनाव के लिए खर्च की सीमा 28 लाख रुपए निर्धारित थी।

चुनाव में तीन डाक्टर और एक बायो टेक्नोलॉजी में पीजी हैं उम्मीदवार, किसी एक के सर पर सजेगा जीता का ताज

मरवाही में 30.80 लाख की खर्च सीमा

मरवाही विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में आठ प्रत्याशी मैदान में है। प्रत्येक उम्मीदवार इस उपचुनाव में 30 लाख 80 हजार रुपए चुनाव में खर्च कर सकेंगे ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो