बिलासपुर

देव उठनी एकादशी पर घर-घर हुई पूजा, फिर जगमगा उठा आसमान

ekadashi festival images: देवउठनी एकादशी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने तुलसी का विवाह गन्ने का मंडप लगाकर किया।

बिलासपुरNov 08, 2019 / 10:08 pm

Amil Shrivas

चार माह बाद कल देवउठनी एकादशी पर जागेंगे देव, तुलसी विवाह के साथ अब रहेगी सावों की धूम

बिलासपुर. देवउठनी एकादशी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने तुलसी का विवाह गन्ने का मंडप लगाकर किया। तुलसी के पौधे का हल्दी, कुमकुम, चंदन, रोली, अक्षत, चुड़ी, चुनरी आदि से श्रृंगार कर भगवान शालिग्राम से विवाह कराया गया।
कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष के एकादशी को देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाता है। शुक्रवार को लोगों ने घर के आंगन में तुलसी का विवाह धूमधाम से किया। इस दौरान लोगों ने गन्ने का मंडप सजाकर तुलसी के पौधे का श्रृंगार कर भगवान शालिग्राम से मंत्रोच्चार के साथ विवाह सम्पन्न कराया। हिन्दू धर्म में तुलसी सम्पन्न होने के बाद मांगलिक कार्यों का प्रारंभ होता है।
घरों में जले दीप : दीपावली पर्व के दस दिन बाद देवउठनी एकादशी पर्व मनाया जाता है। इस दिन लोग आंगन में रंगोली सजाकर घरों को दीपों से रोशन करते हैं। वहीं बच्चे फटाके फोडक़र आनंद मनाते हैं। तुलसी मां के ही एक रुप हैं। इसलिए लोग पूजा-अर्चना कर मां से सुखद जीवन का आशीर्वाद मांगते हैं।
सेवाभारती के सदस्यों ने विधि विधान से कराया विवाह सम्पन्न : देवउठनी एकादशी पर देवरीखुर्द स्थित सेवाभारती के सदस्यों ने तुलसी व शालिग्राम का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न कराया। पूजा-पाठ कर भोग प्रसाद ग्रहण कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। इस अवसर कल्याणी गोस्वामी, सावित्री मानिकपुरी, करुणा विश्वकर्मा, हर्षा चौहान, योगिता गोस्वामी, सुलोचना गोखले,शांति यादव, डॉ. अनीता अग्रवाल, डॉ. मोहन अग्रवाल, संतोष सोनी सचिव सेवा भारती, अंजलि मुले कार्यकर्ता सेवा भारती आदि उपस्थित थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.