script27 को वोटर लिस्ट के बाद 6 अक्टूबर को बजेगी चुनावी डुगडुगी | Elections will be held on October 6 after voter list | Patrika News

27 को वोटर लिस्ट के बाद 6 अक्टूबर को बजेगी चुनावी डुगडुगी

locationबिलासपुरPublished: Sep 17, 2018 04:20:56 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

निर्वाचन आयोग अब तक 45 से 60 दिनों के अंतराल में आदर्श आचरण संहिता लागू करता रहा है।

election

27 को वोटर लिस्ट के बाद 6 अक्टूबर को बजेगी चुनावी डुगडुगी

बिलासपुर. प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। राज्य में दो चरणों में चुनाव व मतदान होंगे। राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों के विधानसभाओं और गैर नक्सल प्रभावित जिलों के विधान सभा चुनाव के मतदान अलग-अलग होंगे। निर्वाचन आयोग अब तक 45 से 60 दिनों के अंतराल में आदर्श आचरण संहिता लागू करता रहा है। इस लिहाज से राज्य में 6 अक्टूबर को निर्वाचन आयोग आदर्श आचरण संहिता की घोषणा कर सकता है।

नक्सल प्रभावित जिले में पहले चरण में मतदान संभावित : प्रदेश के 27 में से 11 जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र माने जाते हैं। नक्सली प्रभाव वाले क्षेत्र के विधानसभाओं में पहले चरण में ही मतदान कराने की अधिक संभावना है। ताकि इन क्षेत्रों में चुनाव कराने पर्याप्त संख्या में बल उपलब्ध हो सके। राज्य के नक्सली क्षेत्र में मतदान के दौरान अद्धसैनिक बलों की कई टुुकडिय़ां तैनात की जाएंगी। इसके लिए राज्य की सीमावर्ती प्रदेशों की चौकसी व निगरानी तेजी से बढ़ाई जाएगी। इसे लेकर पड़ोसी राज्यों के पुलिस अधिकारियों से पहले दौर की बैठक हो चुकी है। इसमें नक्सलियों के उपद्रव को रोकने के लिए साझा रणनीति तैयार की गई है।

प्रशासनिक तैयार पूरी : जिला निर्वाचन कार्यालय ने विधानसभा चुनाव की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। ड्यूटी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की लिस्ट तैयार हो गई है। जोन और सेक्टर मजिस्टे्रट की सूची बन चुकी है। मतदान केंद्रों के रूट चार्ट बनाए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर प्रशिक्षण हो चुका है। मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इसका अंतिम प्रकाशन 27 सितंबर तक हो जाएगा।
अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से नामांकन : अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह से नामांकन भरने की प्रकिया प्रारंभ की जा सकती है। ऐसी संभावना है कि दीपावली त्योहार तक निर्वाचन आयोग यह प्रक्रिया पूरी कर सकता है।
नवंबर में मतदान : विधान सभा चुनाव के लिए नवंबर के मध्य मेंं दोनों चरण के मतदान हो सकते हैं। 7 नवंबर को दीपावली का त्योहार है। इसके बाद विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख तय होनी है।
प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण पर : जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 27 सितंबर को इसका प्रकाशन किया जाएगा। सुमित अग्रवाल, जिला उप निर्वाचन अधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो