scriptचुनावी साल में लगा रहे जोर, कहीं पड़ न जाएं कमजोर सक्रियता में कांग्रेस आगे, भीतरी सिलाई-कढ़ाई में भाजपा | Emphasis on election year | Patrika News

चुनावी साल में लगा रहे जोर, कहीं पड़ न जाएं कमजोर सक्रियता में कांग्रेस आगे, भीतरी सिलाई-कढ़ाई में भाजपा

locationबिलासपुरPublished: Sep 15, 2018 01:47:49 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

भाजपा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुलाने के लिए जोरआजमाइश चल रही है।

election

चुनावी साल में लगा रहे जोर, कहीं पड़ न जाएं कमजोर सक्रियता में कांग्रेस आगे, भीतरी सिलाई-कढ़ाई में भाजपा

बिलासपुर. विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। पहले आचार संहिता लागू होने के बाद जगह-जगह बैठक व सभा का सिलसिला चला करता था। लेकिन अब चुनाव के पहले ही चुनाव को लेकर बैठक और सभाएं शुरू हो गई हैं। पिछले चुनाव की तरह इस बार भी भाजपा, कांग्रेस, जनता कांग्रेस व आप पार्टी अपने-अपने नेताओं की सभा की तैयारी में लगे हैं। सभी पार्टियों के कार्यकर्ता इस समय काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। दरअसल ऐसे कार्यक्रमों के बहाने नेता मतदाताओं का मन टटोल रहे हैं, उनका रुख जानने की कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि भादो का यह पूरा महीना चुनावी कार्यक्रम में ही गुजर रहा है। भाजपा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बुलाने के लिए जोरआजमाइश चल रही है।
वहीं कांग्रेस भी अपने स्टार प्रचारकों को कार्यक्रम में लाने की तैयारी कर रही है। जैसे नेताओं द्वारा समय दिया जाएगा, विधानसभा क्षेत्रों में तारीख तय करके उनके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनता कांग्रेस से अजीत जोगी, अमित व ऋचा जोगी संभाग में 10 से अधिक सभाएं करेंगे। वहीं आप पार्टी अक्टूबर में पार्टी के बड़े नेताओं को दिल्ली से यहां बुलाने की तैयारी में है।
भाजपा ये कर रही : 1. व्यापार विहार त्रिवेणी सभागार में बूथ अध्यक्ष, पालक, सचिव व बीएलओ की बैठक 13 सितम्बर को रखी गई है। कार्यक्रम में वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जांजगीर की सांसद कमला पाटले, सूर्यकांत राठौर सहित अन्य नेता शामिल होंगे। इसमें कार्यकर्ताओं को ये जिम्मेदारी दी जाएगी कि वे लोगों को घर-घर जाकर पता करें कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा या नहीं। 2. स्वच्छ भारत अभियान के तहत 15 सितम्बर को गली मोहल्लों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए इस अभियान की सफलता की कहानी लोगों से सुनी जाएगी। 3. 16 सितम्बर अटल बिहारी बाजपेयी को गुजरे एक महीना हो जाएगा। इस मौके पर विधान सभावार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें उनकी कविताओं का पाठन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। 4. कोटा विधान सभा में अटल विकास यात्रा का कार्यक्रम 18 सितम्बर को तय किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेता शामिल होंगे। 5. बेलतरा विधान सभा में 24 सितम्बर को अटल विकास यात्रा के तहत कार्यक्रम आयोजित है। इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे। इसके बाद मरवाही के लिए डेट तय की जाएगी। 6. भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए सौदान सिंह यहां आएंगे। हालांकि अभी कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन 20 सितम्बर के पहले उनके आगमन की बात कही जा रही है। वहीं संगठन के नेताओं द्वारा पन्ना प्रभारियों की बैठक ली जाएगी। इसे अलावा प्रचार के लिए बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी चल रही।

कांग्रेस ये कर रही : 1. युवक कांग्रेस द्वारा बेरोजगारों को जोडऩे के लिए ‘मैं भी बेरोजगार हूंÓ नाम मुहिम चलाई जा रही है। इसके तहत एक फॉर्म तैयार किया गया है। इसे बेरोजगारों से भरवाया जा रहा है। 2. हम बदलेगें राजनीति, यह आयोजन एनएसयूआई द्वारा किया जाएगा। इसके माध्यम से ये संदेश दिया जाएगा कि राजनीति में युवाओं को मौका देने और पढ़े लिखे लोगों को आगे लाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध हैं। 3. आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए जंगल सत्याग्रह अभियान चलाया जाएगा। इसमें ये प्रचारित किया जाएगा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो आदिवासियों की जमीन पर कब्जा कर उद्योग लगाने वालों से जमीन वापस ली जाएगी। यह जमीन आदिवासियों को लौटाई जाएगी। 4. राफेल महाघोटाले पर प्रदर्शन जारी है। केंद्र की भाजपा सरकार को घेरने आगे भी मुहिम जारी रहेगी। 5. किसान अधिकार रैली, द्वितीय चरण किसानों को तीन साल के धान का पूरा बोनस, किसान आत्महत्या से लेकर अनेक मुद्दों पर बात करेंगे। 6. महंगाई मार गई मुद्दे पर शहरी मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा। 7. अनुसूचित जन जाति सम्मेलन, अजजा क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 8. संकल्प यात्रा और बूथ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करने की तैयारी।

आम आदमी पार्टी की ये तैयारी : 1. दिल्ली के श्रम मंत्रभ् गोपाल राय को रायपुर लाया जा रहा। 2. अल्का लांबा चांदनी चौक की विधायक को बुलाने की तैयारी। 3. संजय सिंह सांसद राज्य सभा सदस्य का कार्यक्रम भी तय किया जा रहा। 4. डॉक्टर सुशील गुप्ता राज्य सभा सांसद को प्रचार के लिए बुलाया जा सकता है। 5. सोमनाथ भारती विधायक मालवी नगर की यहां सभा आयोजित हो सकती है। 6. सौरभ भारद्वाज विधायक चिंतरंजन पार्क को छत्तीसगढ़ लाने पर चर्चा चल रही है।
जनता कांग्रेस (जकांछ) की ये रणनीति : 1. 16 सितम्बर को कार्यकर्ता सम्मेलन ग्राम-सकर्रा, विकासखंड-मालखरौदा, विधानसभा चंद्रपुर, सक्ती में होना है। 2. 18 सितम्बर को युवा सम्मेलन इंडोर हॉल रायपुर में आयोजित किया जा रहा। 3. 24 सितम्बर को ब्लॉक स्तरीय मितानिन सम्मेलन।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो