script

Dhanteras 2017: धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार, 50 करोड़ से अधिक के कारोबार की उम्मीद

locationबिलासपुरPublished: Oct 17, 2017 12:54:53 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

धनतेरस के दिन सुख एवं समृद्धि के लिए सोने-चांदी के जेवर, बर्तनों एवं सिक्कों की खरीदारी को शुभ माना गया है।

dewali market
बिलासपुर. धनतेरस के लिए बाजार सजकर तैयार है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कार, बाइक, ज्वेलरी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डीलरों द्वारा एक से बढ़कर एक आकर्षक ऑफर दिए जा रहे हैं। कार डीलरों ने विभिन्न मॉडलों पर 5 से 25 हजार कैशबैक के साथ स्क्रैच कार्ड के ऑफर की घोषणा की है। इसमें स्कूटी, एलईडी, वॉशिंग मशीन और फ्रीज समेत अन्य इनाम दिए जाएंगे। वहीं ज्वैलर्स ने 20 सोना-चांदी के 1 से 5 ग्राम तक के ऑफर ग्राहकों के लिए दिए हैं। ग्राहकों को खरीदारी में कैश की समस्या न हो, इसलिए बैंकों ने एटीएम में पर्याप्त नगदी की व्यवस्था की है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है, धनतेरस के दिन 50 करोड़ से अधिक की बिक्री होगी। वैसे परंपरा के अनुसार धनतेरस को सोने-चांदी एवं बरतनों की खरीदारी विशेष तौर पर की जाती है। लेकिन बदलते वक्त के साथ दो-पहिया एवं चार पहिया वाहनों की खरीदारी की परंपरा भी चल रही है। सोने-चांदी के बर्तन, जेवरों की बिक्री सर्वाधिक : धनतेरस के दिन सुख एवं समृद्धि के लिए सोने-चांदी के जेवर, बर्तनों एवं सिक्कों की खरीदारी को शुभ माना गया है। ग्राहकों के लिए इनामी कूपन की व्यवस्था की गई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए स्क्रैच कार्ड और इनामी कूपन के इंतजाम किए गए हैं। शाह जवाहरलाल जेठालाल ज्वेलर्स का कहना है कि हालांकि बाजार में अभी तेजी नहीं है।
READ MORE : दूसरे के घरों को करते है रोशन, खुद रह जाते हैं अंधेरे में

लेकिन अनुमान है कि आज बाजार ठीक रहेगा और बिक्री 10 करोड़ से अधिक की होगी। विशेष तौर पर लोग चांदी के पुराने सिके, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की मांग कर रहे हैं। ग्राहकों को स्क्रैच कूपन दिए जाएंगे। विशेष इनाम की घोषणा दीवाली के दिन लक्की ड्रॉ से होगा।
भगवान धनवंतरी व मां लक्ष्मी की होगी पूजा : दीपोत्सव की शुरुआत मंगलवार को धनतेरस के साथ होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक धनतेरस का पर्व आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवंतरी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरी के साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। एेसी मान्यता है कि इस दिन भगवान धनवंतरी की कृपा प्राप्त करने के लिए बर्तन खरीदने का विधान है। घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इस बार दीपावली धनतेरस पर्व में खास योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ.उद्धव श्याम केसरी ने बताया कि पांच दिवसीय दीपावली धनतेरस से आरंभ हो रहा है। इस बार धन तेरस सूर्यास्त से प्रदोष काल का संयोग बन रहा है, जिसमें खरीदारी करना शुभ होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित महेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यम देव की भी पूजा करने का विधान है। 13 दीए जलाकर घर में पूजा की जाएगी।

READ MORE : बोदरी नपं के आठ पार्षदों ने कलेक्टर को दिया इस्तीफा

घरों में जलाए जाएंगे दीप : दीपोत्सव में दीप जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसलिए घर में विशेष रूप से 13 दीए जलाने का विधान है। इस दिन 13 दीप दक्षिण दिशा में जलाए जाएंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक घर में दीप जलाए रखने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। इसलिए हर घर में मिट्टी के 13 दीए जलाए जाएंगे।
शाम तक होती रही खरीदारी : धनतेरस से एक दिन पूर्व भी लोग खूब ख्खरीदारी करते नजर आए। बाजार में पूजा सामग्री के साथ ही कपड़े, मिठाई व अन्य सामानों की जमकर बिकवाली हुई। इसके चलते बाजार में पूरे दिन रौनक रही। भीड़ की वजह से सड़क पर बार-बार जाम की स्थिति बनती रही।
300 से अधिक कार डिलीवरी के लिए तैयार : धनतेरस के दिन 300 से अधिक कारों की डिलीवरी की जाएगी, वहीं 8 सौ दोपहिया वाहन बुक कराए गए हैं। इस वर्ष मारुति के मॉडलों में डिजायर, स्विफ्ट, ब्रेजा की मांग सर्वाधिक है तो महिंद्रा के विभिन्न मॉडलों की मांग भी सर्वाधिक है।
READ MORE : एसी खराब, रेलमंत्री को ट्वीट करने के बाद भी मरम्मत नहीं हुई तो यात्रियों ने रोकी टे्रन

बोलेरो, एक्सेंट, इनोवा की मांग अभी भी बरकरार है। मारुति के संचालक का कहना है मंगलवार को 125 कारों की डिलीवरी की जाएगी। कुछ ग्राहकों को मायूस भी होना पडेगा, क्योंकि सप्लाई कम होने के कारण डिजायर एवं स्विफ्ट आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। इनकी डिलीवरी बुधवार या गुरुवार तक हो पाएगी।
पांच से अधिक गाडिय़ों की होगी बिक्री : मारुति के 125 गाडिय़ों की डिलीवरी आज की जाएगी। विशेष तौर पर स्विफ्ट, डिजायर एवं ब्रेजा की बुकिंग कराई गई है। शार्ट सप्लाई के कारण कुछ गाडिय़ों की डिलीवरी दिवाली तक होगी। अनुमान है इस वर्ष 5 सौ से अधिक गाडिय़ों की बिक्री होगी।
प्रमोद खेडिया, संचालक, सत्या ऑटोमोबाइल्स

ट्रेंडिंग वीडियो