scriptगले में फांसी का फंदा डाल जब कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए दर्जनों किशान | Farmers demanded death in bilaspur | Patrika News

गले में फांसी का फंदा डाल जब कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए दर्जनों किशान

locationबिलासपुरPublished: Feb 26, 2020 06:29:56 pm

Submitted by:

Murari Soni

Farmers demanded death: लाखासार के किसानों ने इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए कलेक्टोरेट परिसर के सामने प्रदर्शन किया

गले में फांसी का फंदा डाल जब कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए दर्जनों किशान

गले में फांसी का फंदा डाल जब कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच गए दर्जनों किशान

बिलासपुर. समर्थन मूल्य की धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्था, गड़बड़ी को लेकर जिले के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को लाखासार के किसानों ने इच्छा मृत्यु की मांग करते हुए फांसी का फंदा लेकर कलेक्टोरेट परिसर के सामने प्रदर्शन किये।
किसानों ने कहा कि शासन-प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते सैकड़ों किसान अपना धान नहीं बेच पाए हैं। समय पर किसानों को टोकन नहीं दिया गया, तो कभी बारदाने की कमी बताकर धान की खरीदी नहीं किया गया। कृषक उत्तम तिवारी, हरगोंविद व अर्जुन आदि का कहना है धान न बिक पाने की वजह से वे परेशान हैं, विरोध जताने के बाद भी जिला प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी बात सुनने नहीं को तैयार नहीं है, ऐसे में सरकार उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत दे। किसानों का कहना है कि धान न बिकने की वजह से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो रहा है। अधिकारियों ने किसानों की मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। मालूम हो कि सरकारी धान खरीदी 20 फरवरी को बंद हो गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो