मस्तूरी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट, शिकायत दर्ज कराने थाने में कार्यकर्ताओँ का हंगामा
बिलासपुरPublished: Jun 03, 2023 12:51:25 am
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के सामने शक्ती प्रदर्शन को लेकर चार दिन पूर्व हुई मारपीट की रंजिश का बदला
- मस्तूरी क्षेत्र के यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच जमकर हुई मारपीट, घायल का अपोलो में उपचार


मस्तूरी यूथ काग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट, शिकायत दर्ज कराने थाने में कार्यकर्ताओँ का हंगामा
बिलासपुर. चार दिनों पूर्व कांग्रेस के यूथ कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान शक्ती प्रदर्शन को लेकर मारपीट की घटना सामने आई थी। उसी घटना को लेकर मस्तूरी यूथ कांग्रेस के दोनों पदाधिकारियों को जांच के लिए बुलाया गया था। कांग्रेस भवन से निकलने के बाद दोनों पक्ष श्रीकांत वर्मा मार्ग पर एक दूसरे से भीड़ गए। मारपीट में यूथकांग्रेस उपाध्यक्ष को गंभीर चोट आने का हवाला देते हुए समर्थको ने सिविल लाइन थाने में हंगामा करते रहे। पुलिस मामले में कार्रवाई का हवाला दे रही है।