पुलिस के पहुंचते ही भागने लगा आरोपी
मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर डेनिस घर के पीछे गली से भागने लगा। लव सिंह ने उन्हें डेनिस के भागने की जानकारी दी तो पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। पांचवी पत्नी थी बसंती लव सिंह और मुन्ना ने बताया कि आरोपी बसंती डेनिस की पांचवी पत्नी थी। 4 पत्नियां उसके विवाद और मारपीट से तंग आकर उसे छोड़कर भाग चुकी हैं। सबसे पहले सन 2010 में उसने मीना से शादी की थी। इसके बाद कुसुम और 2 अन्य महिलाओं से शादी कर घर लेकर आया था। 1 महीने में साथ रहने के बाद सभी पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं।
मां ने भी कर लिया किनारा
4 वर्ष पूर्व डेनिस की मां मंडोला बाई ( 70) डेनिस के मारपीट और विवाद के डेनिस को छोड़कर देवरीखुर्द में रहने चली गई थी। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंची।
आधा दर्जन मामले दर्ज
तोरवा थाना प्रभारी सनीप रात्रे के अनुसार आरोपी डेनिस के खिलाफ मारपीट के करीब आधा दर्जन मामले थाने में दर्ज है। पूर्व में उसके खिलाफ कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई थी। लव सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।