script

4 दिनों से डॉक्टर्स ने लगा दी थी जान 5 साल की मासूम को बचाने में, मगर हैवान के दरिंदगी के सामने हार गई नन्ही ज़िन्दगी

locationबिलासपुरPublished: Apr 25, 2019 12:50:04 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

जिस मासूम ने अभी दुनिया भी नहीं देखा था उसके साथ हुई इस दरिंदगी ने सबको झकझोर कर रख दिया है। महज़ 5 साल की मासूम आज ज़िन्दगी की जंग हार गई।

5 years old girl Rape

5 years old girl Rape

बिलासपुर. 20 अप्रैल को मनेंद्रगढ़ में हुई हैवानियत के मामले में दुष्कर्म पीड़ित 5 साल की मासूम ने बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुरूवार की सुबह 4 बजे उसकी मौत हो गई। विगत चार दिनों से बच्ची को बचाने के लिए डॉक्टर ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे थे, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका।
गौरतलब है कि 20 अप्रैल को मनेंद्रगढ़ में लड़के के रूप एक गांव के ही भेडि़ए ने मात्र 5 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाया था। इसमें बच्ची बुरी तरह जख्मी हो गई थी। आरोपी ने बच्ची को बाहर फेक दिया था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रिफर किया गया था। चार दिनों तक डॉक्टरों की टीम इलाज में लगी हुई थी,
लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी बच्ची की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। मानो मासूम संदेश दे रही हो कि ऐसे समाज में वह अब सांसे भी नहीं लेना चाहती जहां इंसानों के रूप में भेडि़ए घूम रहे हों।
kid raped in CG
यह था पूरा मामला
यह घटना मनेंद्रगढ की है। यहां 5 वर्षीय मासूम बच्ची से उसके किसी रिश्तेदार ने ही दरिंदगी की। इससे बालिका की हालत काफी नाजुक हो गई और से पहले जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
इसकी सूचना मिलते ही कलक्टर, एसपी व विधायक अस्पताल पहुंचे। वहीं बालिका की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने संदेही को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस फिलहाल आरोपी का नाम नहीं बता रही है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार बालिका से उसके किसी नजदीकी रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया है। पुलिस का कहना है इस मामले का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो