scriptबिलासपुर के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल संचालक सहित 6 युवक-युवतियां गिरफ्तार | Flest trade racket busted in hotel of Bilaspur, six people arrested | Patrika News

बिलासपुर के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल संचालक सहित 6 युवक-युवतियां गिरफ्तार

locationबिलासपुरPublished: Aug 06, 2021 06:42:20 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

Flest trade racket busted in Bilaspur: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। होटल की आड़ में यह देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने ईगल होटल में छापे मारे।

Sex racket caught in this colony of Ujjain, woman was running racket

बिलासपुर के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, होटल संचालक सहित 6 युवक-युवतियां गिरफ्तार

बिलासपुर. Flest trade racket busted: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने एक बड़े देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। होटल की आड़ में यह देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस ने ईगल होटल में छापे मारे। होटल में देह व्यापार चल रहा था। छापेमारी के दौरान होटल से महिला, कॉलगर्ल, ग्राहक को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए लोगों में होटल संचालक भी शामिल हैं। होटल के तीन अलग-अलग कमरे में 3 लड़के और 3 लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई हैं।

यह भी पढ़ें: IED की चपेट में आकर हवा में खिलौने की तरह उछल गई यात्रियों से भरी बोलेरो, 1 की मौत

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चकरभाठा थाना क्षेत्र के होटल ईगल में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस को मिली खबर के अनुसार जब टीम ने होटल में दबिश दी तो कमरे में लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में देख उनके होश उड़ गए। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस छापामार कार्रवाई में लड़के लड़कियों के पास से 10 मोबाइल फोन, नगद, कंडोम समेत कई सामान जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो