scriptखाद्य मंत्री ने कहा हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार, संज्ञान क्यों नहीं लेते ऊपर तक बात पहुंचाई जाएगी | Food minister said collector responsible for every disturbance | Patrika News

खाद्य मंत्री ने कहा हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार, संज्ञान क्यों नहीं लेते ऊपर तक बात पहुंचाई जाएगी

locationबिलासपुरPublished: Oct 16, 2019 11:20:18 am

Submitted by:

Murari Soni

मंत्री ने कहा अगर जिले में गड़बड़ी हो रही है तो कलेक्टर को संज्ञान लेना चाहिए इसमें किसी के आदेश का इंतजार क्यों होना।

खाद्य मंत्री ने कहा हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार, संज्ञान क्यों नहीं लेते ऊपर तक बात पहुंचाई जाएगी

खाद्य मंत्री ने कहा हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार, संज्ञान क्यों नहीं लेते ऊपर तक बात पहुंचाई जाएगी

बिलासपुर. खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा, जिले में होने वाले हर गड़बड़ी के लिए कलेक्टर जिम्मेदार है। चाहे वह राशन कार्ड हो या फिर गोठान में गायों की मौत या तस्करी का मामला हो। मंत्री ने कहा अगर जिले में गड़बड़ी हो रही है तो कलेक्टर को संज्ञान लेना चाहिए इसमें किसी के आदेश का इंतजार क्यों होना। इस मामले में कलेक्टर से बात करूंगा और इस बात को ऊपर तक पहुंचाया जाएगा।
खाद्य मंत्री भगत मुंगेली प्रवास के पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए छत्तीसगढ़ भवन में रुके। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राशन कार्ड में भारी गड़बड़ी पकड़ी गया है। इसमें मीडिया ने भी सहयोग किया है। प्रारंभिक स्तर पर कदम उठाया भी गया है।
जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। दोषी अधिकारियों को सजा के बजाय अच्छे स्थान पर भेजा गया है, के सवाल पर अमरजीत ने कहा कि स्थानांतरण के समय अच्छी या बुरी जगह भेजने वाली बात को ध्यान नहीं दिया गया है अभी तो प्रारंभिक शिकायत है। एफआईआर दर्ज भी हो गया है। अधिकारी दोषी होंगे तो सजा भी मिलेगी। उन्हें उसी स्थान पर भेजा जाएगा जहां होना चाहिए। खाद्य मंत्री ने कहा कि नान घोटाला पुनरावृत्ति का सवाल ही नहीं उठता है। हमने कुछ ऐसी व्यवस्था की है कि दुबारा नान घोटाला का होना नामुमकिन है। भर्राशाही होते ही पकड़ लिया गया है। राशनकार्ड धारियों को आधारलिंक किया जा रहा है। गलती की संभावना होने का सवाल ही नहीं उठता है।
राशन कार्ड में त्रुटि और मस्तूरी के गोठान से गायों की तस्करी कर 95 किलो मीटर दूर भेजने के मामले पर कहा कि प्रदेश में कोई गड़बड़ी होती है तो सचिव जिम्मेदार होगा। अगर जिले में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो रही है इसके लिए जिम्मेदार कलेक्टर है। मंत्री ने कहा राशन कार्ड और गोठान मामले को गंभीरता से क्यों नहीं लिया जा रहा है। हम उनसे पूछेंगे और यह बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो