scriptसौ साल में पहली बार इस माह नहीं बजेगी शहनाईं, जानें वजह | For the first time in a hundred years | Patrika News

सौ साल में पहली बार इस माह नहीं बजेगी शहनाईं, जानें वजह

locationबिलासपुरPublished: Dec 06, 2017 12:01:42 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

मकर संक्रांति की तिथि में सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

shadi
बिलासपुर . वैवाहिक कार्यक्रम का सिलसिला एक बार फिर 11 दिसंबर से बंद हो जाएगा। साथ ही शुक्र अस्त होने के कारण इस बार जनवरी में शादी-ब्याह नहीं होंगे। ऐसा सौ साल में पहली बार हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक खरमास में विवाह कार्य वर्जित माने जाते हैं। जब भी सूर्य देवता देव गुरु वृहस्पति की धनु राशि में गोचर करते हैं, तो इस अवधि को खरमास कहा जाता है। इस वर्ष खरमास की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है। इससे पूर्व विवाह के मुहूर्त 10 दिसंबर तक ही हैं। इसके बाद शहनाइयों की गूंज थम जाएगी। खरमास में शुभ मांगलिक कार्य वर्जित माने गए है। ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि पौष कृष्ण पक्ष की नवमीं से विवाह का सिलसिला थम जाएगा। खरमास 16 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह अवधि मकर संक्रांति के पर्व तक रहेगी। मकर संक्रांति की तिथि में सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसके बाद खरमास समाप्त हो जाता है। खरमास की अवधि 16 दिसंबर से मकर संक्रांति 14 जनवरी तक रहेगी। इस एक महीने की अवधि में विवाह एवं अन्य शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं।
READ MORE : 8500 शिक्षाकर्मी काम पर लौटे, कांग्रेसियों को टालना पड़ा ‘बंद’
शताब्दी में ऐसा पहली बार : सामान्यत: मकर संक्रांति के पर्व से विवाह एवं अन्य शुभ कार्यों का सिलसिला पुन: आरंभ हो जाता है। लेकिन इस वर्ष मकर संक्रांति के उपरांत शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण विवाह एवं अन्य शुभकार्य जनवरी 2018 के महीने में नहीं हो पाएंगे। एेसा पहली बार इस शताब्दी में हो रहा है, जब मकर संक्रांति के बाद विवाह के कार्यक्रम नहीं होंगे। 22 जनवरी 2018 को बसंत पंचमी पर भी शुक्र अस्त होने के कारण शादी-ब्याह नहीं होंगे।
विवाह के मुहूर्त : दिसंबर-8,9,10 को। जनवरी- शुक्र अस्त होने से विवाह के मुहूर्त नहीं हैं। फरवरी- 7,8,9,10,11,12,13 व 18, 19,20,23,24,28 को।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो