scriptडीजल चोरों को समझाइश देने पहुंचे ठेकेदार पर चार युवकों ने फावड़ा और लाठी से किया हमला | Four youths on the contractor attacked with shovel and sticks | Patrika News

डीजल चोरों को समझाइश देने पहुंचे ठेकेदार पर चार युवकों ने फावड़ा और लाठी से किया हमला

locationबिलासपुरPublished: Nov 25, 2018 06:00:38 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

crime

डीजल चोरों को समझाइश देने पहुंचे ठेकेदार पर चार युवकों ने फावड़ा और लाठी से किया हमला

बिलासपुर. डीजल चोरी करने वालों को विवाद नहीं करने की समझाइश देने पहुंचे ठेकेदार पर 4 आरोपियों ने मिलकर फावड़ा और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना मस्तूरी थानांतर्गत ग्राम गतौरा स्थित हिंद एनर्जी में शुक्रवार देर रात हुई। घायल को श्रीराम केयर अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मस्तूरी पुलिस के अनुसार ग्राम गतौरा निवासी सुरेश उर्फ गुड्डू राठौर (45 ) ठेकेदार हैं। ग्राम कर्रा स्थित हिंद एनर्जी के जीएम नायर से उनकी जान पहचान है।
गुरुवार को गतौरा रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले ग्राम कर्रा निवासी दिलचंद, लक्ष्मी प्रसाद, लक्ष्मण और भ्भरत को कंपनी के जीएम नायर ने कंपनी में लगे वाहनों से डीजल चोरी करते पकड़ा था। चारों को जीएम ने समझाइश देकर छोड़ दिया था। जीएम के साथ कंपनी का मुंशी श्रवण कोरी भी था। शुक्रवार रात दिलचंद, लक्ष्मी प्रसाद, लक्ष्मण और भ्भरत श्रवण पर पकड़वाने का आरोप लगाते हुए उसे मारने के लिए कंपनी के अंदर घुसे थे। कंपनी के जीएम नायर ने मारपीट करने पहुंचे युवकों को समझाइश देने के लिए सुरेश को देर रात कंपनी में बुलवाया था। रात करीब 12 बजे सुरेश कंपनी में पहुंचने के बाद उन्हें समझाइश देकर कंपनी से बाहर जाने के लिए कहा। चारों कंपनी के बाहर ख्खड़े थे। रात करीब साढे 3 बजे सुरेश कंपनी से बाहर निकला।
तभी चारों ने उसे घेर लिया और फावड़ा व लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपियों ने सुरेश पर ईंट से भ्भी हमला किया। मारपीट के बाद आरोपी फरार हो गए। घायल सुरेश को कंपनी के सुरक्षा कर्मी और उनके वाहन के चालक अर्जुन ने बोलेरो से नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर अस्पताल लेकर गए। इधर शनिवार सुबह ग्राम गतौरा निवासी व सुरेश के रिश्तेदार देवचरण राठौर ने घटना की सूचना मस्तूरी पुलिस को दी। प्रधान आरक्षक जीवन जायवाल ने श्रीराम केयर पहुंचकर घायल सुरेश का बयान दर्ज किया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 294, 506, 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो