scriptनए जेवर मिलने के लालच में 7 महिलाओं ने गंवाई लाखों की पुरानी ज्वेलरी | Fraud with women in bilaspur | Patrika News

नए जेवर मिलने के लालच में 7 महिलाओं ने गंवाई लाखों की पुरानी ज्वेलरी

locationबिलासपुरPublished: Jan 16, 2020 08:27:21 pm

Submitted by:

Murari Soni

Fraud with women: जालसाज महिला ने कोटा पुरानी बस्ती व ग्राम पीपरतराई की दो महिलाओं से की ठगी

नए जेवर मिलने के लालच में 7 महिलाओं ने गंवाई लाखों की पुरानी ज्वेलरी

नए जेवर मिलने के लालच में 7 महिलाओं ने गंवाई लाखों की पुरानी ज्वेलरी

बिलासपुर. पुराने जेवरों को बदलकर दूसरे दिन नए जेवर वापस करने जालसाज महिला के झांसे में आकर कोटा पुरानी बस्ती व ग्राम पीपरतराई में रहने वाली 7 महिलाएं लाखों का सोना गवां बैठी। जालसाज महिला सोन के जेवर लेकर फरार हो गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
कोटा पुलिस के अनुसार ग्राम पीपरतराई निवासी अहिल्या बाई यादव पति दूजली यादव (42 )गृहणी हैं। 14 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे एक जनजान महिला उनके गांव पहुंची। महिला ने अहिल्या समेत गांव में रहने वाली सरस्वी सिंह, शिवकली यादव को छत्तीसगढ़ी भाषा में बात करते हुए पुराने सोने के जेवर देने पर दूसरे दिन उन्हें नए सोने के जेवर वापस करने का झांसा दिया। महिला के झांसे में आकर अहिल्या ने अपना मंगलसूत्र, सोने का टॉप्स, अंगूठी, पायल दे दिया। सरस्वती सिंह ने अपनी सोने की नथनी और शिवकली ने चांदी की बिछिया और पायल महिला को दे दिया। महिला जेवर लेकर नौ दो ग्याहर हो गई। 15 जनवर को महिला वापस नहीं आई तक तीनों महिलाओं का ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ।
पुरानी बस्ती की 4 महिलाओं के लाखों के जेवर ले गई महिला
जालसाज महिला 15 जनवरी को सुबह साढ़े 11 बजे कोटा पुरानी बस्ती पहुंची। उसने जानकी यादव पति राजू राम यादव ( 40) और उनके पड़ोस में रहने वाली साधना साहू, शिवकुमार केंवट और पुष्पा साहू को पुराने जेवर देने पर दूसरे
दिन नए जेवर देने का झांसा दिया। जनकी ने अपना मंगलसूत्र, सोन की अंगूठी, चांदी की मनचली, पायल महिला को दे दिया। इसी प्रकार शिवकुमार ने अपना सोने का झुमका, चांदी की करधन, चांदी की मनचली, पायल और सोने का एक लॉकेट दे दिया। वहीं पुष्पा ने सोने का इयररिंग, चांदी की पायल, चांदी का कमरबंद , करधन समेत लाखों के जेवर महिला को दे दिए। महिला के 16 दिसंबर को वापस नहीं आई। महिलाओं ने शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो