scriptकंपनियों ने किया नया दाम घोषित, 24 घंटे में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 50 रुपए बढ़ा | Gas companies announced new price of gas cylinder on december | Patrika News

कंपनियों ने किया नया दाम घोषित, 24 घंटे में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 50 रुपए बढ़ा

locationबिलासपुरPublished: Dec 03, 2020 03:17:01 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

गैस कंपनियों ने एक दिसंबर को पांच किलोग्राम गैस सिलेंडर के मूल्य को नवंबर माह की दर पर रखा गया था। दो दिसंबर को इस वर्ग के सिलेंडर के दाम को 254.50 रुपए से बढ़ाकर 272.50 रुपए कर दिया है। इस सिलेंडर के दाम में 18 रुपए प्रति सिलेंडर मूल्य वृद्धि की गई है।

बिलासपुर. गैस कंपनियों ने पहले घरेलू सिलेंडर के दाम को यथावत रखा। फिर 24 घंटे के भीतर इसके मूल्य में 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी कर दी गई। पांच किलोग्राम के सिलेंडर में 18 रुपए वृद्धि की गई है। इंडेन, भारत गैस, एचपी गैस कंपनियों ने हर माह की एक तारीख को गैस सिलेंडरों के नई दरें घोषित करती है।

इसी कड़ी में गैस कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के नए दाम घोषित किए गए । इसमें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम को यथावत यानि पिछले माह के समान दर 683 रुपए प्रति सिलेंडर दाम रखा गया था। लेकिन गैस कंपनियों ने बुधवार को अचानक घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 50 रुपए प्रत्येक सिलेंडर इजाफा करने का आदेश जारी किया गया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर 2 दिसंबर से 733 रुपए हो गया है।

5 किग्रा. सिलेंडर में भी वृद्धि

गैस कंपनियों ने एक दिसंबर को पांच किलोग्राम गैस सिलेंडर के मूल्य को नवंबर माह की दर पर रखा गया था। दो दिसंबर को इस वर्ग के सिलेंडर के दाम को 254.50 रुपए से बढ़ाकर 272.50 रुपए कर दिया है। इस सिलेंडर के दाम में 18 रुपए प्रति सिलेंडर मूल्य वृद्धि की गई है।

व्यावसायिक में 131 रुपए बढ़ाया

गैस कंपनियों ने 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर के दाम में मंगलवार को 131 रुपए की बढ़ोतरी की थी। इस सिलेंडर दाम 1330 रुपए से बढ़ाकर 1461 रुपए कर दिया गया है।

50 रुपए की बढ़ोतरी

गैस कंपनियों ने दो दिसंबर को घरेलू गैस सिलेंडर का नया दाम घोषित किया है। इसमें प्रत्येक सिलेंडर के मूल्य में 50 रुपए की वृद्धि करके इसके दाम 733 रुपए इस माह कर दिया है। इसी प्रकार पांच किलोग्राम के सिलेंडर के मूल्य में 18 रुपए की बढ़ोतरी करके 254.50 रुपए से 272.50 रुपए कर दिया गया है।

-रमेश सिहोते, सचिव बिलासपुर गैस वितरक एसोसिएशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो