उनकी 22 वर्षीय बेटी आयुषी पांडेय कुछ दिन पहले अपने मामा गांव घूमने गई थी। रविवार सुबह वह पड़ोसी साथियों के साथ हसदेव नदी स्थित पिकनिक स्पॉट झोराघाट नहाने गई थी। सभी पांच लोग हसदेव नदी में नहा रहे थे। तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया। इस बीच आयुषी पानी के तेज बहाव में आ गई। वह बहते हुए गहराई में चली गई। इस पर आसपास नहा रहे लोगों की नजर पढ़ी। लोगों ने युवती को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन जब तक युवती को बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी।
मामले में कटघोरा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। परिजन शव को पोस्टमार्टम के बाद उसे लेकर गनियारी आ गए और अंतिम संस्कार किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है और उसके दोस्तों के चेहरे पर साफ तौर पर मौत का खौफ देखा जा सकता था।